वैलेंटाइन मंथ में पर्यावरण से भी करो प्यार, इसी मुहिम के साथ लोगों को किया जा रहा है जागरूक

फरवरी यानि प्यार करने वालों का मंथ माना जाता है लेकिन इस मंथ को एक एनजीओ के द्वारा पेड़ों से प्यार का मंथ के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें एनजीओ के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह इंसानों से तो प्यार करते ही है उनको पेड़ों से या फिर यू कहें कि पर्यावरण से भी प्यार करना चाहिए।

जीं हां हम बात कर रहे है एनजीओ ट्रि फाॅर लाइफ की। एनजीओ की संस्थापक कविता अशोक ने बताया कि वह पहले माॅडल थी।

वैलेंटाइन मंथ में पर्यावरण से भी करो प्यार, इसी मुहिम के साथ लोगों को किया जा रहा है जागरूक

उसके बाद उन्होंने कई सामाजिक कल्याण केे प्रोग्राम के लिए एंकरिंग भी की हैं। जिसके बाद उन्होंने सोचा कि वह भी कोई सामाजिक कार्य करें। उन्होंने पर्यावरण को चुना।

साल 2008 में एक एनजीओ ट्रि फाॅर लाइफ का गठन किया। जिसमें उनके द्वारा पर्यावरण को बचने के लिए कई कार्य किए गए। उन्होंने बताया कि फरवरी जो प्यार करने वालों का मंथ होता हैं।

लेकिन इस बार उन्होंने लोगों का कहा कि वह प्यार तो करें लेकिन पर्यावरण से। इसलिए उन्होंने दिल्ली एनसीआर में कई दिनों से लोगों को नो प्लास्टिक और गो ग्रीन के बारे में बता रहे हैं।

यह भी कहा जा रहा हैं कि वह ज्यादा से इस मैसेज को लोगों तक पहुंचाए। उनकी एनजीओ के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग काम कर रहे हैं। जिसमें नो प्लास्टिक के संदेश के दौरान लोगों को एक कोटन का बैग दिया जा रहा है।

जिसमें गो ग्रीन लिखा हुआ है। इसके अलावा ग्रो ग्रीन प्रोगा्रम के दौरान वह लोगों को पेड़ों से प्यार करने के बारे में जागरूक कर रही है। उन्होंने बताया कि उनकी एनजीओ में ज्यादातर युवा और बच्चे जुड़े हुए हैं ।

जो उनके साथ मिलकर कार्य करते हैं। रविवार को वैलेंटाइन डे हैं उस दिन भी वह लोगों के साथ मिलकर पेड़ों से प्यार का दिन मनाएगी। फरवरी महीने के शुरूआत में उनके द्वारा लोगों को वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में भी बताया जाएगा।

कि कैसे हम गीला कूड़ा से खाद को बना सकते है। क्योंकि उस खाद का इस्तेमाल हम अपने आस पास बने पार्क व घर में बने गार्डन में प्रयोग कर सकते हैं । उनकी टीम के द्वारा राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली एनसीआर में काम कर रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago