Categories: IndiaUncategorized

1 पेड़ देगा एक लाख की आमदनी, 2 एकड़ तक खेती कर हरियाणा के किसान की हुई चांदी चांदी

हरियाणा के अंतर्गत आने वाले फतेहाबाद जिले के गांव खारा खेड़ी के किसान सुरेंद्र कुमार द्वारा चंदन की खेती का पहला सफल प्लांट लगाने के बाद खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा है। जानकारी के मुताबिक किसान ने करीबन 2 एकड़ जमीन तक चंदन के पौधे लगा दिए थे।

जिसकी ग्रोथ भी अच्छी खासी देखने को मिल रही है। किसान सुरेंद्र ने बताया कि चंदन के यह पौधे कर्नाटक के मैसूर से हिमाचल लाए गए थे और हिमाचल से मेरे मित्र की मदद से गांव में लाये और कृषि विभाग से रिटायर्ड एसडीओ के मदद से मैंने अपने खेत में चंदन की खेती शुरू की।

1 पेड़ देगा एक लाख की आमदनी, 2 एकड़ तक खेती कर हरियाणा के किसान की हुई चांदी चांदी

सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि उन्होंने पूरे 2 एकड़ जमीन तक चंदन के पौधे लगाए हैं और 10 वर्ष में ये पौधे पूरी तरह से कटाई के लिए तैयार होंगे और कटाई करके चंदन के पेड़ से प्रति एकड़ करोड़ों का मुनाफा लिया जा सकता है।

विस्तार से जानकारी देते हुए बुधवार को फतेहबाद के उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि किसान सुरेंद्र कुमार के चंदन की खेती वाले प्लांट का निरीक्षण किया।

इतना ही नहीं उन्होंने किसान सुरेंद्र कुमार की प्रशंसा करते हुए बताया कि सुरेंद्र द्वारा वैकल्पिक खेती के तौर पर 2 एकड़ में की गई चंदन के पौधों की खेती की पहल बाकई काबिल ए तारीफ है।

डीसी ने यह भी कहा कि उनके और उनकी टीम द्वारा खेती का निरीक्षण भी भलीभांति कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि चंदन की खेती के लिए प्रति एकड़ करीब 4 लाख रुपये का खर्च हुआ है

और 10 साल बाद प्रति एकड़ करीब 1 करोड़ रुपये की आमदन चंदन की इस खेती से किसान को होगी।

10 साल बाद चंदन के एक पेड़ से 1 लाख रुपये की आमदनी होती है। डीसी ने बताया कि वैकल्पिक खेती के तौर चंदन के पौधों के इस प्लांट में अन्य फल और फसल की बिजाई करके भी अतिरिक्त आमदन किसान सुरेंद्र ले रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago