हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों के स्वास्थ्य को जांचने के लिए बस अड्डा बल्लभगढ़ में एसएसबी हॉस्पिटल द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा व जिला परिवहन अधिकारी जितेंद्र गहलावत मौजूद रहे। स्वाथ्य कैम्प में पहुंचने पर रोडवेज के अधिकारियों ने भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा का बुक्के और फूल मालाओं से स्वागत किया।

हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

जहां पर हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया ।इस शिविर में कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई यही नहीं मुख्य अतिथि टिपरचंद चंद शर्मा ने भी अपने स्वास्थ्य की जांच कराई ।

उन्होंने इस मौके पर कहा कि जिला प्रशासन ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है क्योंकि चालक परिचालक दिन-रात जनता की सेवा में लगे हुए होते हैं और उन्हें अपने शरीर की जांच कराने का वक्त भी नहीं मिल पाता।

उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी और डॉक्टर चेतन स्वरूप सहित समस्त डॉक्टर टीम  को बधाई दी है कि उन्होंने कहा कि प्रशाशन ने  कैम्प के माध्यम से नेक कार्य कर कर्मचारियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया है।

इसके अलावा इस मौके पर यातायात के नियमों के पालन करने के लिए भी चालक परिचालकों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया। इस मौके पर वर्कशॉप मैनेजर जितेंद्र यादव, एसपीओ सतप्रकाश गौतम, पारस जैन सहित रोडवेज के कर्मचारी मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago