जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने साधन से वंचित छात्राओं के लिए दान किये कम्प्यूटर

सामाजिक जिम्मेदारियों के रूप में सामुदायिक सेवा के प्रति अपने प्रयास जारी रखते हुए जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने आज साधन से वंचित विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर का दान दिये। 


कुलपति प्रो दिनेश कुमार ने सेवा भारती संस्थान, फरीदाबाद के अधिकारियों को पांच कंप्यूटर सौंपे। सेवा भारत एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) है, जो समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए काम कर रहा है और मुफ्त चिकित्सा सहायता, मुफ्त शिक्षा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसी सामाजिक सेवाएं प्रदान करता है।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने साधन से वंचित छात्राओं के लिए दान किये कम्प्यूटर

सेवा भारती के अधिकारी आत्म प्रकाश सेतिया और शिव कुमार कटारिया ने कुलपति को बताया कि कंप्यूटर का उपयोग सेवा भारती के सेक्टर -7, फरीदाबाद स्थित कंप्यूटर सेंटर में किया जाएगा जो सेवा भारती के जिला अध्यक्ष जीएल बंसल की देखरेख में साधन से वंचित छात्राओं के लिए चलाया जा रहा है। 


समाज सेवा के प्रति सेवा भारती के योगदान की सराहना करते हुए कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि इन कंप्यूटरों से साधन से वंचित ऐसे छात्रों की मदद होगी जिन्हें अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रौद्योगिकीय संसाधनों की सख्त आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने विद्यार्थियों की शिक्षा को भारी नुकसान पहुंचाया है। महामारी के कारण शिक्षा के लिए प्रौद्योगिकी का महत्व आवश्यक हो गया है। उन्होंने सेवा भारती के अधिकारियों को इस पुनीत कार्य के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।


कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष डॉ. कोमल कुमार भाटिया ने कहा कि कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग में लैब अपगेडेशन के कारण काफी कंप्यूटर पुराने हो गये थे, जिन्हें बदलने की आवश्यकता थी। हालांकि सभी कंप्यूटर अच्छे है और कुछ को दोबारा तैयार किया गया है ताकि इनका पढ़ाई की दृष्टि से सही उपयोग सुनिश्चित हो सके। 

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago