Categories: Faridabad

बल्लबगढ़ में बनेगा 21 एकड़ का बस स्टैंड, मिलेगी ये विशेष सुविधा

बल्लभगढ़ बस स्टैंड की जल्द ही काया पलटने वाली है। बल्लभगढ़ में सभी सुविधाओं से लैस मॉडल बस टर्मिनल विकसित करने का रास्ता साफ हो गया है। ‌ जल्द ही इस बस टर्मिनल पर रिटेल कमर्शियल और हॉस्पिटैलिटी जैसे तमाम सुविधा होगी।

दरअसल, हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने विभाग तथा कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान इसकी सैद्धान्तिक स्वीकृति दे दी है। पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा शीघ्र ही इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी। बस टर्मिनल का निर्माण हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा किया जाएगा और यह लगभग 2 साल में बनकर तैयार हो जाएगा। मूलचंद शर्मा ने कहा कि शहर की प्राइम लोकेशन पर बनने वाले इस बस टर्मिनल में केवल बसों का ही ठहराव नहीं होगा बल्कि यह विभाग के लिए आय का भी एक महत्वपूर्ण जरिया बनेगा।

उन्होंने कहा कि इसमें एक शानदार मॉल भी बनाया जाएगा जहां आमजन की जरूरतों के हिसाब से सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। यहां बैंकट हॉल, फूड कोर्ट और कपड़ों के शोरूम भी होंगे। साथ ही, कमर्शियल उद्देश्यों तथा बसों के लिए अलग-अलग रास्तों का प्रावधान होगा।

बल्लबगढ़ में बनेगा 21 एकड़ का बस स्टैंड, मिलेगी ये विशेष सुविधा

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस टर्मिनल बनाते समय इस बात का खास ख्याल रखा जाए कि यह जीटी रोड से ऊंचाई पर हो और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए।


साथ ही, यहां पार्किंग का भी समुचित प्रबंध किया जाए ताकि आने वाले समय में वाहनों की पार्किंग में किसी तरह की दिक्कत न आए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस टर्मिनल के लिए चिन्हित की गई भूमि जल्द से जल्द निशानदेही करवाकर चारदिवारी का निर्माण करवाया जाए।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जल्द ही विभाग के बेड़े में 800 बसें शामिल की जाएंगी। इनमें से 400 बसें मार्च तक आ जाएंगी जबकि बाकी 400 बसें भी जल्द ही खरीद ली जाएंगी।


साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ मेले के लिए भी पूरी तैयारी रखी जाए ताकि श्रद्धालुओं की जरूरत के हिसाब से बसों का प्रबंध किया जा सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago