Categories: Faridabad

शिक्षा विभाग का नकारापन, डर के साए में पढ़ने को मजबूर है इस सरकारी स्कूल के बच्चें

हरियाणा सरकार एक तरफ जहां प्रदेश भर में मॉडल संस्कृति स्कूल खोलने की योजना बना रही है वही जिले के सरकारी स्कूलों को स्थिति बद से बदतर बनी हुई है। इंद्रा कॉलोनी स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ऊपर हाईटेंशन तारें गुजर रही है वही स्कूल के पास से ही गहरी सीवर लाइन जा रही है, जिससे स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय में सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत को लेकर दायर की गई एक याचिका के संबंध में शिक्षा विभाग पंचकूला ने हाईकोर्ट को शपथ पत्र देकर बताया था कि जिला शिक्षा अधिकारी फरीदाबाद को कहा गया है कि जब तक इस स्कूल को चलाने के लिए कोई जगह तलाश कर उस पर स्कूल बिल्डिंग ना बन जाए तब तक इस स्कूल को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाए। लेकिन आजतक इस स्कूल को ना तो दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है और ना ही इसके लिए कोई जगह तलाश की गई है।

शिक्षा विभाग का नकारापन, डर के साए में पढ़ने को मजबूर है इस सरकारी स्कूल के बच्चें

आपको बता दे कि इस स्कूल का साइज 23 480 फीट है। स्कूल में सिर्फ 12 कमरे हैं जिनका साइज सिर्फ 12 फीट 14 फीट है वे भी जर्जर हालत में हैं। कमरों के आगे कोई बरामदा नहीं है, कोई खेल का मैदान, लाइब्रेरी,स्टाफ रूम नहीं है। यह स्कूल शिक्षा नियमावली के किसी भी नियम का पालन नहीं कर रहा है। वही स्कूल में आने – जाने वाले बच्चें को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।

वही राजकीय स्कूल के प्रिंसिपल तथा बीईओ मनोज मित्तल का कहना है कि स्कूल को अपग्रेड कर दिया गया है परंतु स्कूल में कमरों को कमी है वही स्कूल के ऊपर से हाईटेंशन तार जा रही है, इसकी शिकायत भी शिक्षा अधिकारी को की गई है। स्कूल के विस्तार करने के लिए ग्रीन बेल्ट की जगह मांगी है। हाई कोर्ट में भी इस स्कूल का केस चल रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago