Categories: Faridabad

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम सख्त, शहर को साफ करने के लिए किए जा रहे हैं इंतजाम


स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत नगर निगम अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर रहा है। जगह जगह पर कूड़े के खत्तें को हटाया जा रहा है वही सीवर की समस्या से भी लोगों को छुटकारा दिलाने की कोशिश की जा रही है। बल्लभगढ़ नगर निगम में भी स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत काफी तैयारियां की गई हैं। शहर में जगह-जगह बने खत्तें को हटाया जा रहा है।

दरअसल, बल्लभगढ़ नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर काफी सख्त है। हाल ही में निगम अधिकारी द्वारा अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें यह फैसला लिया गया था कि अधिकारियों के अंतर्गत आने वाले किसी भी क्षेत्र में अगर कूड़े का ढेर दिखता है तो उसके ऊपर कार्यवाही की जाएगी।

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम सख्त, शहर को साफ करने के लिए किए जा रहे हैं इंतजाम

वही अभी तक बल्लभगढ़ नगर निगम द्वारा शहर भर के तीन जगहों से कूड़े के ढेर को हटाया गया है। नगर निगम द्वारा सीही रोड़ लगे कूड़े के ढेर, पंजाबी धर्मशाला के पीछे लगे कूड़े के ढेर, सेक्टर 3 हनुमान मंदिर के पास लगे कूड़े के ढेर को अब तक हटाया गया है। आपको बता दें कि बल्लभगढ़ नगर निगम के अंतर्गत 8 वार्ड आते है जिनमें कूड़े की समस्या बनी हुई है‌ वहीं अगर बात की जाए इकोग्रीन की तो 8 वार्डों में इकोग्रीन की करीब 37 गाड़ियां चल रही है।


स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर अधिकारी का कहना है कि स्वच्छता सर्वेक्षण को बल्लभगढ़ शहर में काफी गंभीरता से लिया जा रहा है।‌ जगह जगह से कूड़े के ढेर को हटाया जा रहा है। सीवर की समस्या कभी जल्दी निपटारा कर दिया जाएगा।

वही अभी भी क्षेत्रों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं उन्हें भी जल्द हटा दिया जाएगा। ‌ कूड़े के ढेर इसलिए लगे हुए हैं क्योंकि लोग प्रतिदिन खुले प्लॉटों में कूड़ा डाल देते हैं। इकोग्रीन की गाड़ियां कूड़े को ले जाती है उसके बाद फिर से लोग वहां पर कूड़ा डाल देते हैं। कूड़ा फैलाने वाले लोगों पर चालान किया जा रहा है। जल्द ही पूरा शहर साफ हो जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago