क्राइम ब्रांच ने लूट की योजना बनाते दो शातिर आरोपियों को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मबीर की टीम ने दो शातिर अपराधियों को लूट की योजना बनाते अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आरोपी साद और दिलशाद का नाम शामिल है। आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा और एक लोहे की रॉड बरामद की गई है।

क्राइम ब्रांच ने लूट की योजना बनाते दो शातिर आरोपियों को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ थाना आदर्श नगर में आर्म्स एक्ट व लूट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और इससे पहले उन्होंने 7 कैंटर चोरी किए हैं।

आरोपी साद के 6 भाई हैं जो सभी लूट-डकैती के मुकदमों में जेल की सजा काट रहे हैं। इनमें से एक भाई मुस्ताक ने हरियाणा पुलिस के मुलाजिम को गोली मार दी थी जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

आरोपी साद अपने भाइयों को खर्चा पहुंचाने के चक्कर में आरोपी दिलशाद के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

आरोपी दिलशाद के 8 भाई-बहन है जिसमें दिलशाद सबसे बड़ा है। आरोपी के पास अपनी स्विफ्ट गाड़ी है जिसमें वह आरोपी साद के साथ मिलकर गाड़ियों की रेकी करता था और बाद में दोनों मिलकर उन्हें चोरी कर लेते थे

आरोपी साद पुत्र मजीद मेवात के बादली और वहीं आरोपी दिलशाद पुत्र रमजान गुड़गांव के नुनेरा गांव का रहने वाला है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें उनके द्वारा चोरी किए गए वाहनों की बरामदगी की जाएगी और अन्य वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago