Categories: Special

मच्‍छर ने कर रखा था हरियाणा पुलिस की नाक में दम, एक गोली में हो गया ढेर

ये डायलोंग पढ़कर आपको नाना पाटेकर की याद तो आ गयी होगी जिन्होंने गोलमाल अगेन फ़िल्म में बोला था। इन दिनों ये डायलाग हरियाणा पुलिस जरूर बोल रही है। हालांकि पीठ थपथपाते हुए। दरअसल, यहां मच्‍छर एक बदमाश था और वो भी इनामी।

25 हजार के इनामी बदमाश इकराम उर्फ मच्‍छर को करनाल पुलिस ने मार गिराया है। पानीपत में उसका पोस्‍टमार्टम हुआ है। राज खुले तो पता चला कि वो पहले मछली बेचता था। आप भी पढि़ए उसकी कहानी। मच्छर ने हरियाणा पुलिस की नाक में दम कर रखा था।

मच्‍छर ने कर रखा था हरियाणा पुलिस की नाक में दम, एक गोली में हो गया ढेर

जिसे ढूंढने के लिए पूरी प्रदेश की पुलिस लगी हुई थी। 27 नवंबर 2020 को करनाल के बल्हेड़ा गांव के मासूक अली (55) की 74 दिन पहले हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उसका बेटा अरशद गवाह है।

इसी मामले में मोस्टवांडेट 25 हजार का इनामी बदमाश बल्हेड़ा का इकराम उर्फ मच्छर गवाह अरशद की हत्या की फिराक में घूम रहा था। सोमवार रात को करनाल की सीआइए-टू टीम ने मच्छर को सोनीपत के भैंसवाल चौक के पास मुठभेड़ में मार गिराया।

मंगलवार को सोनीपत पुलिस ने सामान्य अस्पताल में डा. नारायण डबास और डा. पवन कुमार के बोर्ड द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया। वीडियोग्राफी भी कराई गई। डाक्टर के अनुसार मच्छर की छाती में दायीं तरफ गोली लगी।

गोली अंदर ही फंस गई। फेफड़ा फटने से मौत हो गई। सोनीपत पुलिस देरी से अस्पताल पहुंची। इसी वजह से पोस्टमार्टम देर शाम तक हुआ। शव को भाई इमरान को शव सौंप दिया गया। मृतक के परिवार के महिला व पुरुषों ने अस्पताल में सुबह से ही डेरा जमा रखा था। स्वजन विरोध न कर दें, इसलिए अस्पताल परिसर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

बचपन में चुराता था मछली, दो पत्नियों को छोड़ चुका है

बल्हेडा गांव के सरपंच कौशर अली ने बताया कि इकराम बचपन से ही आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है। वह गांव में मछली चोरी करता था। रोकने पर मारपीट करता था। हत्यारा बन गया। इकराम की पहली पत्नी से बच्चे नहीं हुए थे।

पत्नी को छोड़ दिया था। दूसरी पत्नी शाना से आदिल व बेटी गुलशाना है। पत्नी शाना को भी छोड़ दिया। दोनों बच्चों की परवरिश दादी करती है। तीसरी पत्नी जुलेखा से तीन बेटे और एक बेटी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago