Categories: FaridabadGovernment

पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा न होने के कारण दिल्ली काम के लिए जाने वाले लोगो को आ रही है ये समस्याएं।

लॉक डाउन के चौथे चरण में प्रधानमंत्री द्वारा घोषणा की गई थी लॉक डाउन का चौथा चरण नए रूप रंग वाला होगा जिसमें अर्थव्यवस्था को वापस से पटरी पर लाने के लिए खास ध्यान दिया जाएगा। इसी के चलते लोगों को चौथे चरण में छूट देते हुए सभी कॉरपोरेट ऑफिस एवं औद्योगिक इकाइयों को सो फ़ीसदी कर्मचारियों के साथ शुरू कर दिया गया है।

बात की जाए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तो दिल्ली वापस से अपनी पुरानी रफ्तार को पकड़कर धीरे-धीरे सामान्य जीवन की ओर वापस लौटने का प्रयास कर रही है जहां पर सभी ऑफिस एवं औद्योगिक इकाई को धीरे धीरे खोला जा रहा है।

लेकिन इन सब के बीच भी एक समस्या उत्पन्न हो चुकी है जिसके चलते दिल्ली में कॉरपोरेट ऑफिस एवं औद्योगिक इकाई तो शुरू कर दी गई है लेकिन इन ऑफिस एवं औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले अधिकतर लोग दिल्ली से सटे फरीदाबाद के हैं जो अब ट्रांसपोर्ट सेवा उपलब्ध ना होने के कारण रोजगार वापसी से शुरू होने के बाद भी अपने रोजगार की तरफ वापस नहीं लौट पा रहे हैं।

फरीदाबाद से काम के लिए दिल्ली जाने वाले लोगों का ट्रांसपोर्ट के साधन के रूप में मुख्यत: मेट्रो सेवा का उपयोग करते है जो अभी तक भी नहीं खोली गई है। वहीं यदि व्यक्ति अपने वाहन से दिल्ली जाना चाहता है तो दिल्ली बॉर्डर भी पूर्ण तरीके से खोला नहीं गया है इसलिए लोगों के सामने अब बड़ी समस्याएं आ खड़ी हुई है।

ऐसे में यदि कर्मचारी अपने रोजगार की तरफ वापस नहीं लौटते हैं तो उनको नौकरी जाने का खतरा है लेकिन वे चाहकर भी अपने रोजगार की ओर वापस नहीं लौट पा रहे हैं।

बात करें दिल्ली मेट्रो की तो हालिया स्थिति देखते हुए दिल्ली सरकार द्वारा कुछ रूट पर दिल्ली मेट्रो को वापस से चालू करने की अनुमति दे दी गई है लेकिन फरीदाबाद के मेट्रो स्टेशन अभी भी बंद पड़े हैं।

ऐसे में जरूरत है कि सरकार इस समस्या का सामना कर रहे कॉरपोरेट ऑफिस में काम करने वाले लोगों की मदद के लिए आगे आए और उनके लिए ट्रांसपोर्ट के उचित साधनों कि व्यवस्था करे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago