जाम से जनता को ना हो तकलीफ, इसलिए ये अपनी गाड़ी से उतरे और जाम को संभाला

फरीदाबाद में लोग पुलिसकर्मियों को बहुत कोसते हैं। पुलिस वालों को लेकर जिलेवासियों की सोच बहुत ही अलग है। पुलिसकर्मियों को लोग अलग – अलग नाम से भी पुकारते हैं। जिस प्रकार सभी इंसान एक सामान नहीं होते उसी प्रकार पुलिस वाले भी सभी एक जैसे नहीं होते हैं। दरअसल, फरीदाबाद के नीलम चौक पर हमेशा की तरह आज भी जाम लगा था।

जाम में अनेकों वाहन खड़े थे और आगे जाने का प्रयास कर रहे थे। उन्हीं वाहनों में से उतरकर एक पुलिसकर्मी जाम को संभालने लगा। पुलिसकर्मी अपनी गाडी में मौजूद था।

जाम से जनता को ना हो तकलीफ, इसलिए ये अपनी गाड़ी से उतरे और जाम को संभाला

सभी लोगों की तरह हो सकता है उसको भी अपने गंतव्य पर पहुंचने की जल्दी होगी लेकिन उसने जल्दबाज़ी को दरकिनार कर जनता की सेवा को प्राथमिकता दी। पुलिसकर्मी गाड़ी से उतरते ही सड़क को जाम मुक्त करने की कोशिश में लग गया। उसके प्रयास को देखकर वहां सभी निशब्द हो चुके थे। अगर किसी गाडी में 2-3 व्यक्ति मौजूद हों और अगर वो भी जाम मुक्त करने की कोशिश करें तो हो सकता है जनता को राहत मिले।

पुलिस की छवि के लिए लोगों के मन में जो तमाम नकारात्मकता है उसको दूर करने के लिए भी पुलिस को जनता का दोस्त बन ना पड़ेगा। नीलम चौक पर पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी जाम से लोग परेशान हो रहे हैं। जाम में फंसे वाहन चालकों ने जाम को संभालने की कोई कोशिश नहीं की।

जाम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस का हर मुख्य चौक और चौराहों पर तैनात रहना ज़रूरी है। नीलम पुल पर फिर एक-एक कर वाहन निकल रहे हैं। फरीदाबाद में जाम लगने का कारण इन दिनों नीलम पुल का बंद होना है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago