Categories: Uncategorized

फरार चल रहे आरोपी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा, मर्डर की वारदात को अंजाम दे चुका है आरोपी

क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए जमानत पर आने के बाद से फरार चल रहे एक आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल हुई है।

आरोपी की पहचान आकाश पुत्र आजाद निवासी गांव बामडोली थाना सेक्टर 10a गुरुग्राम के रूप में हुई है।

प्रभारी क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर विमल राय ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी वर्ष 2017 में गुरुग्राम में मर्डर के एक केस में भोंडसी जेल में बंद था।

आरोपी को भोंडसी गुरुग्राम जेल से नीमका जेल ट्रांसफर किया गया था। आरोपी माननीय अदालत से जमानत पर छूटने के बाद अदालत में तय समय पर पेश नहीं हुआ था जिस कारण फरीदाबाद पुलिस द्वारा आरोपी को 9 जनवरी 2020 को P.O घोषित किया गया था और इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला थाना सदर बल्लभगढ़ में दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है और गुरुग्राम में हत्या की वारदात को भी अंजाम दे चुका है।

क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago