Categories: Press Release

सड़क सुरक्षा नियम तोड़ने पर पुलिस से बच सकते हो परन्तु सीसीटीवी से नहीं

फरीदाबाद,14 फरवरी। 32वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के जागरूकता में फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर यशपाल यादव के आदेशनुसार 32वाँ सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान ज़िला में आयोजित किया जा रहा है।

जिसमें वह लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करते नजर आए। उन्होंने कहा कि लोग वाहन को धीमे चलाएं, रेड लाइट पर रुके साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन पूरी तरह से करे और अगर वह ऐसा नहीं करते है तो उन्हें भारी झुर्मना भरना पड़ सकता है।

सड़क सुरक्षा नियम तोड़ने पर पुलिस से बच सकते हो परन्तु सीसीटीवी से नहीं


रविवार को एसडीएम जितेंद्र कुमार ने फरीदाबाद सेक्टर 15A पुलिस चौकी पर पहुंचकर सड़क सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया। और साथ ही उन्हें ट्रैफिक नियम समझाए। उन्होंने कहा कि हमें सड़क पर सुरक्षा के नियमों का हर हाल में पालन करना है।

इससे खुद के साथ-साथ दूसरों की कीमती ज़िन्दगी भी बचाई जा सकती है। यहां पर पहले से ही रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन की टीम इस चौक पर रेड लाइट पर लोगों को जेबरा क्रॉसिंग के बारे में एवं साइकिल, ई रिक्शा पर रिफ्लेक्टिव टेप लगा रही थी।

बता दे इस पर एसडीएम फरीदाबाद ने टीम का हौसला बढ़ाया। और उनको प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने कई साईकल के ऊपर खुद रिफ्लेक्टेड टेप लगाई। उन्होंने कहा कि अपनी साईकल को अपनी साइड में चलाओं और अपनी साइकिल को बिल्कुल ठीक-ठाक रखें। बाइक वालों को भी उन्होंने समझाया कि जेबरा क्रॉसिंग पर ही रुके वरना आपका सीसीटीवी के माध्यम से जल्द चालान घर पर आ सकता है।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस आपको छोड़ भी देगी परंतु यह सीसीटीवी कैमरा किसी को नहीं पहचानता कि आप कौन हैं इसलिए सड़क पर चलते समय हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें। इस जागरूकता अभियान में सेक्टर 15A चौकी से अब्दुल हुसैन, रोड सेफ़्टी ओमनी फ़ाउंडेशन से ,सरदार देवेंद्र सिंह, बिजेंद्र सैनी व अन्य लोग मौजूद रहें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago