खेलते – खेलते नहर में गिरा बच्चा, बचाने के लिए मां व चाची कूदि, फिर हुआ ये

मां के प्रेम का कोई तोड़ नहीं ऐसा हम सभी जानते हैं। मां अपने बच्चों से खुद से ज़्यादा प्रेम करती है। इसी बात को दोहराते हुए हरियाणा से भी ऐसी घटना सामने आयी जहां नहर में गिरे बच्चे को बचाने के लिए मां नहर में कूद गयी। दरअसल, सफीदों के गांव अंटा में हांसी बुटाना ब्रांच नहर में शनिवार दोपहर को सात वर्षीय बच्चे व उसकी चाची नहर में डूब गई थी।

नहर किसी भी समय जीवन का काल बन सकती हैं। खेलते हुए बच्चे को क्या मालूम था उसके साथ ऐसा हादसा होगा। इस मामले में बच्चे की मां को ट्रेफिक पुलिस के एएसआई ने रस्से की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जींद में चाची और भतीजे की डूबने से मौत।

यह घटना हरियाणा के जींद की है। जैसे ही यह हादसा हुआ तो यह खबर आग की तरह हर जगह फ़ैल गयी। नहर में गिरे बच्चे को बचाने के लिए मां और चाची कूदीं, लेकिन वे भी पानी के तेज बहाव में बह गईं। पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों के सहयोग से नहर में डूबे चाची, भतीजे को तलाशने के लिए अभियान चलाया।

चाची को छोटी मां क्यों कहा जाता है इसका उदहारण इस चाची ने दिया। इस घटना ने पूरे गांव की आँखें नम है। परिवार में शोक है। परिजन परेशान हैं। हादसे में पिंकी, अपने बेटे आयुष व देवरानी कविता को पानीपत रोड पर हांसी बुटाना ब्रांच नहर के पास लकडिय़ां इकठ्ठा करने के लिए आई थी। जेठानी व देवरानी लकडिय़ां इकट्ठा करने लगीं, जबकि आयुष नहर की पटरी पर अकेला ही खेलने लगा।

किसे पता था कि खेल – खेल के चक्कर में एक घर का दिया बुझ जाएगा। पानी का बहाव इतना तेज था कि तीनों पानी में समा गए। बचाओ-बचाओ की आवाज सुनकर राहगीर दौड़े आए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago