ओयो होटल में युवक ने किया सुसाइड, कंपनी के काम से आया था फरीदाबाद

जिले में आए दिन ओयो होटल में कोई न कोई घटना सुनने को मिल रही हैं। जिसकी वजह से ओयो होटल के आस पास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि ओयो होटल में सिर्फ आपतिजनक कार्य होता है। इसलिए जिले के सभी ओयो होटल को बंद होने चाहिए है।
रविवार देर रात को भी नीलम बाटा रोड स्थित ओयो होटल द अर्बन में एक युवक के द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है।

थाना कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतक अलीगढ़ का रहने वाला इंदरजीत सिंह है। पुलिस ने बताया कि मृतक एक निजी कंपनी में काम करता है। ओयो होटल द अर्बन के संचालक ने बताया कि इंदरजीत ने उसको बताया कि वह कंपनी के काम से फरीदाबाद आया हूं। उसने शनिवार को शाम 5 बजे होटल में आया था।

उसके बाद युवक होटल के अंदर ही मौजूद था। जिसके बाद होटल संचालक ने उसके कमरे में जाकर युवक के बारे में पुछताछ की। लेकिन कमरे से कोई आवाज नहीं आई। जिसके बाद उन्होंने तुंरत पुलिस को सूचना दी। उसके पुलिस के द्वारा कमरे का गेट तोड़ा गया। जिसके बाद पाया कि युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

पुलिस ने मौके पर से कई शराब की बोतले व नशीले पदार्थ मिले है। पुलिस का अनुमान लगया जा रहा है कि युवक ने नशे की वजह से सुसाइड किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस को कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं मृतक युवक के परिजनों का कहना है कि इंदरजीत ने यह तो बताया था कि वह फरीदाबाद जा रहे है।

लेकिन किस काम को लेकर जा रहे हैं यह उनको नहीं बताया गया। पुलिस की ओर से मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस की ओर से कार्यवाही की जा रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago