प्रेमिका के साथ रहना चाहता था पति, पत्नी ने इतने करोड़ लिए और कर दिया ‘आजाद’

प्यार में न जाने क्या – क्या करना पड़ जाता है। प्यार में सभी चीज़े आसान लगती हैं लेकिन होती नहीं हैं। प्यार की कोई कीमत नहीं होती है लेकिन, भोपाल में एक महिला ने डेढ़ करोड़ रुपए देकर अपना प्यार हासिल कर लिया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने डेढ़ करोड़ रुपये लेकर प्रेमिका को अपना पति सौंप दिया।

प्यार का सौदा नहीं किया जाता वो हो जाता है। इस घटना में प्यार का सौदा देख आप हतप्रभ रह गए होंगे। यह ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

अनमोल कहा जाता है प्यार को लेकिन भोपाल में मोल का प्यार देखने को मिल गया। महिला ने अपने प्रेमी की पत्नी को डुप्लेक्स और 27 लाख रुपए नकद देकर उसके पति पर अपना हक पा लिया। कुछ दिनों पहले फैमिली कोर्ट में एक शिकायत की गयी थी, जिसमें एक नाबालिग ने आरोप लगाया था कि उसके पिता का अपनी सहकर्मी के साथ प्रेम सम्बंध होने के कारण घर में अक्सर झगड़े होते रहते हैं।

नाबालिग उस झगड़ों से परेशान हो गया। पति के अलावा प्यार के इस सौदे पर उसकी पत्नी भी राजी है। एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के साथ रहने की इजाजत मांगी, जो पत्नी ने खुशी-खुशी स्वीकार कर ली। झगड़ों के कारण नाबालिग व उसकी बहन के पढ़ाई में ख़ासी दिक्कतें आ रही थीं। अब आरोपी की बीवी मोहब्बत के मुआवजे स्वरूप में मिले इन रुपयों से अपनी दोनों बेटियों की ठीक से परवरिश करेगी।

प्यार भरोसे से चलता है धोखे से नहीं। शादी करके भी कुछ लोग खुश नहीं रह पाते। इस से बच्चों का जीवन ख़राब होता है। इस मामले में 42 साल के पति महोदय जिस ऑफिस में काम करते हैं, वहीं जॉब करने वाली 54 वर्षीय महिला से दिल लगा बैठे थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago