अब से अगर नहीं है ये चीज़ तो नहीं कर पाएंगे टोल प्लाजा पार, होगी कार्यवाई

सभी वाहनों के लिए अब फास्टैग ज़रूरी हो गया है। आप अब बिना फास्टैग के टोल प्लाजा पार नहीं सकते हैं। आज रात 12 बजे से टोल प्लाजा पर कैश लेन को खत्म कर दिया जाएगा। इसे लेकर एनएएचआई ने टोल प्लाजा प्रबंधकों के साथ बैठकें कर तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार की रात 12 बजे के बाद बिना फास्टैग टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को डबल टोल देना होगा।

फास्टैग के लिए सरकार काफी समय से जनता को जागरूक करती आ रही थी। बहुत वाहनों पर अभी भी फास्टैग नहीं लगा है। फास्ट टैग के बगैर 14 फरवरी की आधी रात से कोई भी वाहन टोल प्लाजा पार नहीं कर पाएगा।

अब से अगर नहीं है ये चीज़ तो नहीं कर पाएंगे टोल प्लाजा पार, होगी कार्यवाई

काफी आसानी से फास्टैग उपलब्ध हो सकता है। काफी लोगों ने अपनी गाड़ियों में इसे नहीं लगवाया है। टोल प्लाजाओं पर टोल कलेक्शन सिस्टम से होनेवाली परेशानियों का हल निकालने के लिए राष्ट्रीय हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा भारत में इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम शुरू किया गया है। बिना फास्टैग के यदि कोई वाहन चालक आ गया तो उससे दोगुना टोल टैक्स वसूला जाएगा।

दोगुना टोल देने से अच्छा यही है कि आप फास्टैग लगवा लें। फास्टैग काफी सुरक्षित माना जाता है। इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम या फास्टैग स्कीम भारत में सबसे पहले साल 2014 में शुरू की गई थी। दोगुना टोल देने के लिए भी वाहन चालक को ऑनलाइन पेमेंट करनी होगी। यह नियम सभी टोल प्लाजा पर लागू हो रहा है।

आप सावधान रहें। फास्टैग नहीं लगा है तो ज़रूर लगवा लें। ऑनलइन भी आप फास्टैग मंगवा सकते हैं। नेशनल हाइवे अथॉरिटी आफ इंडिया के अधिकारियों का कहना है कि फास्ट टैग के लिए लगातार टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को जागरुक किया गया है। काफी लोगों ने फिर भी इसे नहीं लगवाया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago