फरीदबाद में बढ़ेगा जाम बढ़ेगी मुसीबत, इन रास्तों से जाएं बचेगा टाइम बचेगा पेट्रोल-डीज़ल

जिले में ट्रैफिक व्यस्व्था काफी ख़राब होने जा रही है। नीलम पुल 6 दिनों के लिए बंद होने जा रहा है। पुल के बंद होने से शहर में ट्रैफिक बढ़ेगा। फरीदाबाद जिला वासियों और अन्य जिलों से शहर जाने वाले लोगों के लिए बड़े काम की ध्यान रखने योग्य खबर है। नेशनल हाईवे से NIT को जोड़ने वाला नीलम पुल अगले 6 दिन तक के लिए बंद रहेगा।

नीलम पुल की जगह आप बाटा पुल का उपयोग भी कर सकते हैं। ओल्ड फरीदाबाद का अंडरपास भी एक विकल्प है। यह फ्लाईओवर फरीदाबाद के एनआईटी नगरी के बीचों-बीच स्थित है, इसलिए सबसे ज्यादा वाहनों का दबाव भी इसी पुल पर पड़ता है।

फरीदबाद में बढ़ेगा जाम बढ़ेगी मुसीबत, इन रास्तों से जाएं बचेगा टाइम बचेगा पेट्रोल-डीज़ल

जाम बढ़ने से लोगों की मुसीबतें भी बढ़ने जा रही हैं। 6 दिन के लिए पुल दोनों तरफ से बंद होगा, ‌ तो वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग बाटा और बड़खल के पुल होंगे। 5 महीने वाले हुए अग्निकांड में क्षतिग्रस्त हुए चार पिलरों की मरम्मत का काम पूरा हो गया है। अब उसमें बैरिंग बदली जानी है, ताकि पुल का बैलेंस ठीक किया जा सके। इसलिए पुल को बंद किया जा रहा है।

प्रदूषण भी बढ़ने के आसार हैं एनआईटी एरिया में। बढ़ता प्रदूषण और ट्रैफिक फरीदाबाद को बीमार कर रहा है। एनआईटी से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालक सेक्टर-21 होते हुए बड़खल पुल का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके अलावा सूरजकुंड मार्ग व ओल्ड फरीदाबाद अंडर पास वैकल्पिक मार्ग हैं।

जाम बढ़ने से सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 6 दिनों बाद आप इस पुल पर जा सकते हैं। पुल के बंद होने से शहरवासियों की समस्या बढ़ जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago