Categories: Politics

किसानों ने ठानी नहीं चलने देंगे सरकार की मनमानी, लंबी जंग के लिए बनेंगे पक्के तंबू व लोहे के आवास

केंद्रीय सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन अब खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोचते है तो यह बात भूल जाइए।

इसका कारण यह है कि जहां एक तरफ कड़कड़ाती ठंड में भी टेंट लगाकर सैकड़ों किसानों ने सड़कों पर रात गुजार किसान आंदोलन में अपना पूरा योगदान दिया तो वहीं अब गर्मी का आगाज भी हो चुका है।

किसानों ने ठानी नहीं चलने देंगे सरकार की मनमानी, लंबी जंग के लिए बनेंगे पक्के तंबू व लोहे के आवास

ऐसे में किसान आने आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए हर कदम को आगे बढ़ाते हुए लंबी जंग की तैयारी शुरू चुके है।

जिसके चलते अब किसानों ने बदलने वाले मौसम को देखते हुए गर्मी की तपिश और बारिश से बचने के लिए किसानों ने पक्के तंबू और लोहे के फ्रेम बनाकर ठिकाना बनाना शुरू किया हुआ है। वही आपको बता दें कि यह घर और तंबू बहादुरगढ़ बाईपास पर कई स्थानों पर बनाए जा रहे हैं।

बहादुरगढ़ बाईपास पर सर्विस लेन के साथ लगती खेतों की जमीन पर पंजाब के बठिंडा के जलाल गांव के रूपिंदर और प्रेम का कहना है कि सर्दी कि विदाई से साथ ही अब गर्मी का आगाज होने को है।

उन्होंने कहा इससे बचने के लिए किसानों के लिए पक्के तंबू बनाए जाएंगे। यहां पर 26 बाय 26 की जगह पर तंबू बनाने के लिए ईंटों का फर्श भी बनाया जाएगा।

साथ ही चारों तरफ दो से ढाई फुट की दीवारें बनाई जाएंगी ताकि बारिश का पानी तंबू में न घुस सके। इससे किसानों को राहत मिलेगी और उनका आंदोलन भी जारी रह सकेगा।

कार्य की बात करें तो, इसके लिए इटें पहुंच चुकी है। इतना ही नहीं नपाई-तुलाई का काम शुरू कर दिया गया है, जो कि यह एक काम एक दिन में पूरा हो जाएगा। उक्त तंबू के बनने के बाद इसमें करीबन 35-40 लोग रह सकेंगे।

उन्होंने बताया कि यदि पक्के तंबू बनाने की और जरूरत पड़ती है तो वह भी बनाएं जाएंगे। वे यहां से वापस तभी जाएंगे, जब उनकी मांगें केंद्र सरकार मान लेगी।

बहादुरगढ़ बाईपास पर नजफगढ़ रोड के फ्लाईओवर के नजदीक जिला संगरूर के संगतपुरा गांव के किसानों ने भी लोहे का फ्रेम बनाकर पक्का घर बनाना शुरू कर दिया है। पास के खेतों से खुद पराली लेकर आए और उसे तंबू के ऊपर लगाना शुरू कर दिया। यहां पर 15 बाय 70 का घर बनाया जा रहा है। मिस्त्री गुरदीप खान कार्य को पूरा करने में जुटे हुए हैं।

वहीं संगतपुरा निवासी सतगुरु सिंह बताते है कि फिलहाल उनके गांव के 35 लोग यहां पहुंचे चुके हैं। उनके रहने-खाने की व्यवस्था कर दी गई है। बारिश के मौसम में भी किसी तरह की परेशानी न हो, उसके लिए घर बनाया जा रहा है।

यहां पर पानी की तीन हजार लीटर की टंकी रखी गई है। बिजली की समस्या न हो, उसके लिए वे एक जनरेटर भी गांव से साथ लेकर आए हैं। उन्होंने कहा सरकार चाहे कितनी मशक्कत करके देखले, मगर किसानों का हौसला कम होने कि जगह बढ़ता ही जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago