बाढ़ नियंत्रण जैसी गतिविधियों के लिए फरीदाबाद उपायुक्त ने करी अधिकारियों के साथ बैठक।

उपायुक्त यशपाल ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण जैसी गतिविधियों के लिए जो एसओपी बनाई गई है, उसके अनुसार संबंधित विभाग अपने कार्य को समय पर पूर्ण कर लें। इसके लिए कई विभागों द्वारा आवश्यक तैयारियां की जानी है, वे अपनी तैयारियां सभी जरूरी इंतजाम के साथ करें तथा इन तैयारियों के संबंध में एक माॅक ड्रिल अवश्य कर लें।

उपायुक्त शुक्रवार को बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग अपने कंट्रोल रूम स्थापित कर लें तथा इसके अलावा वे ओखला व गाजियाबाद के कंट्रोल रूम से भी अपना समन्वय स्थापित कर लें, क्योंकि अधिक पानी की सूचना उन्हें इन्हीं कंट्रोल रूम के माध्यम से मिलेगी। इसके लिए जिला में रिलीफ सेंटर बनाने के लिए गांवों व अन्य स्थानों पर जगहों व भवनोें को चिन्हित कर लें।

जरूरी सामान की उपलब्धता तय कर लें तथा इसकी एक सूची भी तैयार कर लें। गोताखोर, नाव, चाबुक, नाव का इंजन आदि सभी सामान की वर्किंग व उपलब्धता को चेक कर लें। इस कार्य में नियुक्त कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण प्रदान करें, ताकि वे किसी भी परिस्थिति में राहत कार्यों को आसानी से पूर्ण कर सकें। स्वास्थ्य विभाग दवाइयों व अन्य सामान की उपलब्धता चेक कर लें।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह, एमसीएफ के संयुक्त आयुक्त सतबीर मान, एसडीएम अमित कुमार, त्रिलोकचंद व पंकज सेतिया तथा नगराधीश बलिना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago