Categories: Faridabad

हरियाणा के डिप्टी स्पीकर ने कहा, महामारी के चलते कुंभ के स्नान से कुछ लोग रह जाएंगे वंचित

फ़रीदाबाद- हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि कोरोना काल की परिस्थितियों के मद्देनजर बहुत से नागरिक कुंभ के स्नान से वंचित रह जाएंगे, इसी के चलते गायत्री परिवार ने 10 लाख घरों में गंगाजल पहुंचाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने यह बात हिसार के कैमरी रोड पर स्थित गायत्री शक्तिपीठ एवं संस्कारशाला के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म है।

ऐसी सोच के साथ ही हिसार का गायत्री परिवार काफी वर्षो से सामाजिक धार्मिक कार्य करता आ रहा है।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कोरोना काल में गायत्री परिवार पूरी सेवाभाव के साथ समाज व प्रशासन के साथ खड़ा रहा है

हरियाणा के डिप्टी स्पीकर ने कहा, महामारी के चलते कुंभ के स्नान से कुछ लोग रह जाएंगे वंचित

और आज भी लोगों की सेवा भाव में लगा हुआ है। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि गायत्री महामंत्र से समृद्धि और यज्ञ से हमें सत्कर्म करने की प्रेरणा मिलती है। मनुष्य को जीवन में ऊंचा उठने के लिए यज्ञ और गायत्री मंत्र को धारण करना चाहिए।

इस अवसर पर उन्होंने लगभग 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले भोजन वितरण कक्ष की आधारशिला भी रखी। डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा ने गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे हर-हर गंगे, घर-घर गंगे अभियान की भी सराहना की।

उल्लेखनीय है कि हरिद्वार में कुंभ मेला स्थल से गंगाजल लाकर हिसार में भी वितरित किया जाएगा।
गायत्री परिवार ट्रस्ट के मुख्य सेवादार डॉ महिपाल मुंजाल ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार की शाखा के रूप में वर्ष 1915 से ही गायत्री परिवार ट्रस्ट की शाखाओं द्वारा विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा तथा माता भगवती देवी शर्मा के मार्गदर्शन में संस्था की ओर से समय-समय पर समाज की कुरीतियों और बुराइयों को दूर करने के लिए अभियान चलाए जाते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago