रेलवे इन राज्यों में 35 पैसेंजर ट्रेनें शुरू करने की तैयारी में, यात्रियाें को मिलेगी राहत

रेल यात्रियों को सुखद खबर मिलने जा रही है। लॉकडाउन के समय से बंद पड़ी ट्रेनें अब चलने को तैयार हैं। हरियाणा और पंजाब सहित उत्‍तर रेलवे के तहत आने वाले राज्‍यों के रेल यात्रियों के लिए अच्‍छी और राहत की खबर है। महामारी के काल में बंद हुर्ई ट्रेनों को रेल मंत्रालय धीरे-धीरे पटरी पर ला रहा है। अब थमी हुई इंडियन रेलवे की ट्रेनें फिर पटरियों पर दौड़ने लगी हैं।

पिछले काफी समय से ट्रेनों के बंद होने के कारण लोग अपने गंतव्य तक पहुँचने में परेशानी महसूस कर रहे थे। पहली बार देश की पैसेंजर ट्रेनों को पटरी पर लाकर मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का दर्जा दिया जाएगा। इनका किराया मेल एक्सप्रेस का होगा।

Indian railway: जम्मू, हरियाणा और पंजाब से 35 नई ट्रेनें शुरू करेगा उत्तर रेलवे

देश में लॉकडाउन के कारण कई ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। उत्तर रेलवे ने हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर को आपस में जोड़ने वाली 35 ट्रेनों की सूची जारी कर मंडलों से तैयारी के बारे में पूछा है। देश में वैक्सीन के आने से जन-जीवन पटरी पर लौटने लगा है। इन ट्रेनों में दैनिक यात्री सफर कर सकेंगे।

भारत में महामारी का असर अब काफी कम हो चुका है। देश में अभी तक जिन ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था, वे सभी आरक्षित ट्रेनें थी। लेकिन अब रेलवे के कमर्शियल, मैकेनिकल और ऑपरेअिंग विभाग ने इसके लिए तैयारी तेज कर दी है। लंबी दूरी तय करने वाले दैनिक यात्रियों के लिए उत्तर रेलवे ने 35 नई ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है।

महामारी से अब मजबूत स्थिति में हम लड़ रहे हैं। स्कूल से लेकर बाजार तक खुल रहे हैं। आपको बता दें, इन ट्रेनों को कब से दौड़ाना है इसकी तिथि अभी नहीं बताई गई है। इनके रूट भी बाद में तय किए जाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago