शिक्षक थे अब बन गए हैं किसान, पहले कमाते थे हज़ारों अब कमा रहे हैं लाखों

भारत में ऐसी धारणा काफी लोगों की है कि किसान काफी कम पैसा कमाता है। आज जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी कहानी जानकार आपको हैरान कर देगी। खेती-किसानों को घाटे का सौदा बताकर इससे किनारा करने की बातों हो रही हैं और पढ़े-लिखे लोग इसे अपने लायक काम नहीं मानते। दूसरी ओर कुछ लोग इस धारणा को ताेड़ने में जुटे हैं।

किसानों का जहां खेती से मोहभंग होता जा रहा है वहीँ दूसरी तरफ अब आम लोग खेती करने में कमाई खोज रहे हैं। ऐसे ही लोगों में शामिल हैं पानीपत के डा. जयपाल तंवर।

पानीपत के आसन खुर्द के प्रगतिशील किसान डा. जयपाल तंवर। (जागरण)

राज्य में कृषि का बदलाव साफ दिखायी देने लगा है। किसानों की जीविका खेती पर ही निर्भर होती है। किसान भी अच्छा पैसा कमाते हैं। 38 साल के डॉक्टर तंवर ने सहायक प्रोफेसर की नौकरी छोड़कर सब्जी की खेती करनी शुरू कर दी। परिवार में काफी विरोध हुआ। पत्‍नी और ससुर ने भी समझाया। इरादे पर डटे रहे और नतीजा यह हुआ कि सभी अब सराहना कर रहे हैं।

हमारे देश भारत में पिछड़े कृषि प्रधान इस राज्य में बड़ी संख्या में ऐसे भी किसान हैं, जो नित नये प्रयोग कर मिट्टी से सोना उपजाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। डा. तंवर प्रति एकड़ से छह से आठ लाख रुपये कमा लेते हैं। किसान खेती के न्यू ट्रेंड्स अपनाकर दूसरों के लिए मिसाल बना हुआ है। डा. तंवर की पत्‍नी डा. अनीता दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री विश्व विद्यालय में हिंदी की प्रोफेसर है।

ऐसे और भी बहुत से उदहारण हैं जो अपनी नौकरी छोड़ आज खेती करके लाखों रूपए कमा रहे हैं। ऐसे उदहारणों को देख कर ऐसा ही लगता है कि देश में लगातार किसानों की आय बढ़ रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago