Categories: Faridabad

गर्मियों में पानी की दिक्कत लेगी विकराल रूप, नगर निगम ने नही की है तैयारी

नगर निगम फरीदाबाद के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में रहने वालों लोगों को इस बार पानी की समस्या से जूझना पड़ सकता है। इस बार नगर निगम गर्मियों में शहर की करीब तीस फीसदी आबादी को टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाएगी।


दरअसल, नगर निगम में अभी से ही पानी की किल्लत को लेकर विरोध प्रदर्शन होना शुरू हो गया है। हाल ही में वार्ड 10 के पार्षद तथा लोगों ने गर्मियों में पानी की किल्लत से जा जूझना पड़े, को लेकर नगर निगम में प्रदर्शन किया। वही इस बार गर्मियों में शहर की करीब तीस फीसदी आबादी को टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाएगी।

गर्मियों में पानी की दिक्कत लेगी विकराल रूप, नगर निगम ने नही की है तैयारी

मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम लोगों को पर्याप्त पानी मुहैया करवाने के अभी तक ट्यूबवेल लगाना तथा रेनीवेल की पाइप लाइन का विस्तार नही कर पाया है। ऐसे में नगर निगम के पास पानी की आपूर्ति करने के लिए टैंकर के अलावा कोई और विकल्प नही है।

इस बार गर्मियों में पानी की किल्लत विकराल होने वाली है। एनआईटी विधानसभा का एक बड़ा हिस्सा नगर निगम में आता है और हर गर्मियों में पानी की किल्लत से इन क्षेत्रों में लोगों को जूझना पड़ता है। पर्वतीया कॉलोनी, संजय कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, एसजीएम नगर, एनआईटी क्षेत्र आदि रिहायशी क्षेत्र इनमें शामिल हैं। इनके अलावा बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र की कई इलाकों में पानी की समस्या है।

किराये पर टैंकर लेगा नगर निगम
नगर निगम की तरफ से पानी सप्लाई के लिए पाइप लाइन नहीं बिछाई हुई है, ऐसी कॉलोनियों में पानी के टैंकरों से पानी सप्लाई किया जाएगा। इसके लिए इंजीनियर किराये पर पानी के टैंकरों का बंदोबस्त करने की तैयारी में जुट गए हैं। संबंधित क्षेत्रों को चिह्नित करने के लिए कहा है, ताकि जरूरत के हिसाब से संबंधित क्षेत्रों के लिए मांग के अनुरूप टैंकरों का बंदोबस्त किया जा सके। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह परिवहन मंत्री ने भी एक सप्ताह में पानी की व्यवस्था सुधारने के लिए आदेश दिए थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago