Categories: Faridabad

अगर आपके पास भी 10 साल वाले पुराने वाहन तो कभी भी हो सकती है ये बडी कार्यवाही

अगर आपके पास भी 10 वर्ष पुराने डीजल व 15 वर्ष पुराने पेट्रोल के वाहन है तो अब उन्हें चलने नही दिया जाएगा। यातायात पुलिस ने इस दिशा में एक बार फिर से सख्ती बरतनी शुरू कर दी है और अब अगर ऐसे वाहन सड़क पर नजर आते है तो पुलिस उन्हे अपने कब्जे में ले लेती है।

दरअसल, डीसीपी यातायात सुरेश कुमार के निर्देश पर यातायात थाना प्रभारी राजीव के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस जगह-जगह चौराहों पर ऐसे वाहनों के दस्तावेजों की जांच कर उन्हें अपने कब्जे में ले रही है, जिनकी मियाद खत्म हो चुकी है और अभी भी ऐसे वाहनों को सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। इससे जहां सड़क हादसा होने की आशंका बनी रहती है, वहीं प्रदूषण को भी बढ़ावा मिलता है। इसी के मद्देनजर जिलें में भी ऐसे वाहनों पर कार्यवाही की जा रही है। अभी तक करीब चार ऑटो व एक जुगाड़ समेत आठ वाहन बरामद किए हैं।

अगर आपके पास भी 10 साल वाले पुराने वाहन तो कभी भी हो सकती है ये बडी कार्यवाही

पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के आदेश पर इस साल जनवरी से पुराने वाहनों की धरपकड़ शुरू की गई है। इसके तहत अब 35 वाहन बरामद किए गए हैं। इनमें 10 जुगाड़, 7 ऑटो, 2 कार व 16 बाइक बरामद की गई हैं। पिछले तीन दिनों में पुलिस ने 4 ऑटो पल्ला सेहतपुर इलाके से, एक जुगाड़ एनआईटी के अनखीर इलाके से बरामद किया गया है।

यातायात थाना प्रभारी राजीव ने चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी हैं कि वे किसी भी तरह पुराने वाहनों को सड़क पर नहीं दौड़ने दें, जो भी वाहन उनकी नजर में आए, उसके कागजात जांच करने के बाद मियाद खत्म मिलने पर जब्त किए जाएं।

वही जिले भर में लोगों को यातायात के नियमों से जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। अभियान में वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पूरी तरह पालन करें। ऐसा करने से जहां सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी, अपितु सफर करने वाला हर व्यक्ति सुरक्षित रहेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago