Categories: Uncategorized

पेश की अनोखी नजीर, अपने सारे गहनें राम मंदिर के नाम कर राम के पास पहुंच गई महिला

राम मंदिर निर्माण के लिए देश भर में निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जगह – जगह जाकर मंदिर निर्माण के लिए लोगों से चंदा इक्कठा किया जा रहा है। हर इंसान की आशा है कि वह मंदिर निर्माण में किसी न किसी प्रकार से मदद करें लेकिन कुछ लोगों के अंदर ही भक्ति और आखिरी इच्छा भी राम भक्ति है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। राजस्थान के जोधपुर से। यहां पर एक महिला ने अपनी अंतिम इच्छा जताई कि उसकी मौत के बाद गहनों को राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिया जाए। अब परिजनों ने महिला की मौत के बाद अंतिम इच्छा पूरी कर दी।

पेश की अनोखी नजीर, अपने सारे गहनें राम मंदिर के नाम कर राम के पास पहुंच गई महिला

जानकारी के अनुसार समर्पण निधि अभियान के तहत राम मंदिर के लिये राशि जुटाने वाली जोधपुर की टीम के आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख हेमंत गोष्ट के पास हाल ही में एक फोन कॉल आया।


फोन करने वाले बताया कि विजय सिंह गौड़ बोल रहा है, उसकी पत्नी आशा कंवर का निधन हो गया है, आशा कंवर की अंतिम इच्छा थी उसके सभी गहने श्री राम मंदिर निर्माण के लिये भेंट किये जायें, लिहाजा आशा कंवर की अंतिम इच्छानुसार हम उसके सभी गहने राम मंदिर निर्माण के लिये भेंट करना चाहते हैं, इस पर हेमंत गोष्ट ने कहा कि आप पहले आशा कंवर का अंतिम संस्कार कर लीजिये, उसके बाद उनकी अंतिम इच्छा पूरी कीजिये।

जोधपुर के सूरसागर भुरटिया निवासी आशा कंवर का हाल ही में 54 साल की उम्र में बीमारी के कारण निधन हो गया था। अपनी बीमारी दौरान आशा कंवर ने गत 1 फरवरी को पति विजय सिंह और बेटे के सामने अपनी अंतिम इच्छा जाहिर की थी। मध्यवर्गीय परिवार होने के बावजूद पति और उनके बेटे ने आशा कंवर की भावना को स्वीकार कर लिया।

उसके बाद श्री राम समर्पण निधि अभियान में जुटे सदस्य आशा कंवर के घर पहुंचे। वहां परिजनों ने आशा कंवर की अंतिम इच्छा के बारे में उनको विस्तार से जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि आशा कंवर की इच्छानुसार उनके गहनों को बेचने के बाद 7 लाख 8 हजार रुपये आये हैं। परिजनों ने वो राशि समर्पण निधि के सदस्यों को सौंप दी।









Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago