सेक्टर 11 चौकी इंचार्ज ने भटक रहे दिव्यांग व्यक्ति का बनवाया परिवार पहचान पत्र

पुलिस जिले की सुरक्षा के साथ साथ जिले के लोगों की मदद करने में भी आगे रहती है। लोग चाहे गरीब हो या अमीर सभी एक समान मानते हुए मदद करते है। ऐसा ही एक मामला सोमवार को पुलिस चैकी सेक्टर 11 के इंचार्ज प्रदीप कुमार ने पेश की।

करीब एक किलो मीटर तक दिव्यांग व्यक्ति की ट्राई साईकिल को चलाकर उसका सेक्टर 11 के सुविधा केंद्र पर परिवार पहचान पत्र बनवाया।

पुलिस चैकी सेक्टर 11 इंचार्ज प्रदीप कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए एक दिव्यांग व्यक्ति के परिवार पहचान पत्र को बनवा कर एक सराहनीय कार्य किया है। दिव्यांग व्यक्ति रामवीर पुत्र कुंदन निवासी बाटा मोड़ फरीदाबाद का निवासी है।

सेक्टर 11 चौकी इंचार्ज ने भटक रहे दिव्यांग व्यक्ति का बनवाया परिवार पहचान पत्र

पुलिस चैकी सेक्टर 11 के इंचार्ज प्रदीप ने बताया कि वह सोमवार को अपनी टीम के साथ अपने एरिया में गस्त कर रहे थे। तभी उन्हांेने देखा की एक दिव्यांग व्यक्ति ट्राई साईकिल पर काफी परेशान हालत में अलग अलग लोंगों से मद्द की गुहार लगाता हुआ दिखा।


चैकी प्रभारी ने विकलांग व्यक्ति के पास जाकर उसकी परेशानी के बारे में पूछा। उसने बताया कि वह अपने परिवार का पहचान पत्र बनवाने के लिए सेक्टर 12 कोर्ट बनवाने के लिए जा रहा है। लेकिन इस सम्बन्ध में किसी भी व्यक्ति ने मेरी मद्द नहीं कर रहा है। इसी वजह से वह अकेला ही सेक्टर 12 के लिए निकल पड़ा।


चैकी प्रभारी प्रदीप ने रामवीर को बैठा कर पानी पिलाया और चैकी में लेकर आए। उसको लेकर सेक्टर 11 स्थित सुविधा केंद्र के कार्यालय में लेकर गए। जो वहां जाकर लाईन में ना लगकर विनम्र निवेदन कर रामवीर का परिवार पहचान पत्र बनवाया।


परिवार पहचान पत्र बनवाने के बाद उसको सकुशल घर तक पहुंचाया। रामवीर ने पुलिस का बहुत बहुत धन्यवाद किया। वहीं एसआई प्रदीप का कहना है कि उक्त कार्य करने के बाद उनके मन को एक अलग ही शांति मिली है। उसकी मदद करने से उनको काफी सुकुन प्राप्त हुआ है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago