Categories: Uncategorized

महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर, पेट्रोल- डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी

पेट्रोल डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आज लगातार नौ दिनों से पेट्रोल डीजल के दामों में इजाफा देखा गया है। हरियाणा में बुधवार को पेट्रोल के दाम 87.03 प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं डीजल का भाव 80.06 रुपये प्रति लीटर है।  वहीं चंडीगढ़ में बुधवार को पेट्रोल 88.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 86.17 रुपये प्रति लीटर हो गया है। 


पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। वही आपको बता दें कि 2019 से लेकर अब तक पेट्रोल डीजल के दामों में लगभग 15 से 16 रुपए का इजाफा हुआ है जिससे लोगों यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि गाड़ी से जाया जाए या फिर पैदल ही काम चला लिया जाए।

महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर, पेट्रोल- डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी

इसलिए बढ़ रही है कीमत
वैश्विक बाजारों में आई तेजी से कीमत प्रभावित हुई है। इसके साथ ही राज्यस्तरीय करों को मिला कर ईंधन की खुदरा कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। राजस्थान में पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट की दरें सबसे अधिक है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है, जिसका सीधा असर खुदरा ईंधन की बिक्री पर भी पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 60 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। यही कारण है कि घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल का भाव महंगा हो गया है।

लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। लोगों के बजट पर इसका असर देखने को मिल रहा है। फलों सब्जियों से लेकर पेट्रोल डीजल के दाम तक सब जगह बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जिससे लोगों की जेब पर इसका असर देखने को मिल रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago