Categories: Press Release

जल्द ही शुरू होगा इनसो हाईटेक सदस्यता अभियान, कई राज्यों से लाखों नए सदस्य जोड़ने का है लक्ष्य

इनसो पदाधिकारियों को पहचान पत्र, मेहनती युवाओं को मिलेगी अहम जिम्मेदारी। बता दे इनसो की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय।

जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (INSO) जल्द हरियाणा समेत अन्य कई राज्यों में हाईटेक सदस्यता अभियान चलाकर लाखों नये युवा साथियों को इनसो के साथ जोड़ेगी। पुराने मेहनती साथियों को संगठन में अहम जिम्मेदारियां देने के साथ-साथ इनसो पदाधिकारियों के पहचान पत्र बनाए जाएंगे।

जल्द ही शुरू होगा इनसो हाईटेक सदस्यता अभियान, कई राज्यों से लाखों नए सदस्य जोड़ने का है लक्ष्य


यह निर्णय दिल्ली में हुई इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता और जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इनसो संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला की मौजूदगी में इनसो की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए। इस अवसर पर इनसो हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल, इनसो छात्रा विंग की कोऑर्डिनेटर मंजू जाखड़, राष्ट्रीय सचिव गौतम नैन,

इनसो केंद्रीय कार्यालय सचिव मुनीष चौधरी और इनसो की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। बैठक में हरियाणा समेत अन्य राज्यों में इनसो को कैसे और मजबूत किया जाए, इस बारे में डॉ. अजय सिंह चौटाला और दिग्विजय चौटाला ने पदाधिकारियों को मूलमंत्र दिए।


दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि इनसो जल्द हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, यूपी समेत अन्य राज्यों में हाईटेक सदस्यता अभियान की शुरूआत करेगी और कॉलेज, विश्वविद्यालयों में जाकर इनसो के ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि इनसो ने जो अपनी नई वेबसाइट www.insoofficial.org व एप्लीकेशन लॉन्च की थी, उसके जरिये भी कई राज्यों से युवा साथी इनसो से जुड़ रहे है।

बता दे सदस्यता अभियान के दौरान इस वेबसाइट व ऐप के माध्यम से युवाओं को ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण करवाई जाएगा। वहीं इसके साथ-साथ इनसो के सभी पदाधिकारियों को पहचान पत्र दिए जाएंगे। इस दौरान इनसो संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला के समक्ष इनसो द्वारा किए गए छात्र हित व सामाजिक कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।



बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि इनसो एक ऐसा छात्र संगठन है जिसमें हमेशा छात्रों को आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है और उनके हित हमेशा सर्वोपरी समझे। उन्होंने कहा कि इनसो संगठन के जल्द होने वाले पुनर्गठन के समय तथा जेजेपी संगठन में इनसो के मेहनती युवा साथियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

डॉ. चौटाला ने कहा कि इनसो ने हमेशा विपरीत परिस्थितियों में आगे आकर काम किया और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को भी बखूबी निभाएं। उन्होंने कहा कि जहां कोरोना महामारी के समय में खून की जरूरत को देखते हुए प्रदेशभर में रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्त एकत्रित किया गया, वहीं इनसो के साथियों ने जरूरतमंदों तक हरसंभव मदद पहुंचाई।


अजय चौटाला ने कहा कि किसी भी संगठन की जड़ें मजबूत होना बेहद जरूरी होता है और इनसो जेजेपी की मजबूत जड़ हैं। उन्होंने कहा कि जेजेपी की स्थापना से लेकर सत्ता तक पहुंचाने में छात्र इकाई इनसो की अहम भूमिका रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जेजेपी ने प्रदेश के तमाम वर्गों से जो-जो चुनावी वादें किए है, उन्हें सरकार तेजी से अमली जामा पहना रही हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago