पुलिस के द्वारा समय समय पर ट्रैफिक नियमों व काइम को रोकने के बारे में जागरूक किया जाता है। लेकिन इस बार डीसीपी हेडक्वाटर के द्वारा सोशल मीडिया के जरिए लोगों को यह बताया जा रहा है कि वह किसी तरह दुपहिया वाहनों पर बैठे। क्योंकि उनकी एक गलती उनके जीवन को समाप्त कर सकती है।
जिले के डीसीपी हेडक्वाटर डाॅक्टर अर्पित जैन के द्वारा 16 फरवरी को एक ट्विटर पर ट्वीट किया था।
जिसमें उन्होंने कहा कि बाईक पर सभी महिलाएं ध्यान दें कि जब बाईक पर बैंठे हो तब उाप का साड़ी का पल्लु या ड्रेस का दुपट्टा बाईक के पहिये में ना फंस जाए। क्योंकि दुपट्टा फंसने से जान भी जा सकती है। आप सभी सर्तक रहें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और अपने जानने वालों को भी समझांए। साथ ही यह भी कहा है कि चार पहिया वाहन में भी सावधानी रखें।

उन्होंने इस मैसेज से लोगों का जागरूक किया जा रहा हैं कि वह दुपहिया वाहनों पर अपने द्वारा पहने हुए कपड़े को सही तरीके से संभाल कर रखें। क्योंकि अगर किसी कारण वश कपड़ा वाहन में फंस जाएगा तो वह किसी घटना का भी शिकार हो सकते है। इसलिए सावधानी भरतें और सुरक्षित रहे।
डीसीपी अर्पित जैन के द्वारा जो मैसेज ट्वीट किया है वह 27 लोगों के द्वारा रिट्वीट किया गया। वहीं 54 लोगों के द्वारा लाइक किया गया। इसके अलावा नासिम खान ने मैसेज करते हुए बताया कि उन्होंने कई बार उन महिलाओं को अगाहा करते है जो अपने पिता और पति के पीछे दुपहिया वाहनों पर बैठती है।
कई बार ऐसा भी होता है कि दुपहिया वाहन पर पति पत्नी के साथ एक से दो बच्चे भी बैठे होते है जिसकी वजह से भी महिलाएं अपने कपड़ों को सही से संभाल नहीं पाती है। जिसकी वजह से कोई न कोई हादसा हो ही जाता है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…