Categories: EducationFaridabad

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की नकल रोकने की तैयारी, छात्रों से की ये अपील

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा में नकल पर अंकुश लगाने के लिए एक अभियान की शुरुआत की है। इसकी शुरुआत सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी के छात्रों के लिए नकल उन्मूलन निबंध लेखन प्रतियोगिता के साथ की जाएगी। ये जानकारी बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह ने बुधवार को बोर्ड मुख्यालय पर प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ एक वर्चुअल मिटिंग करते हुए दी। मौके पर बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि बोर्ड की परीक्षाएं नकल रहित संचालित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को नकलरहित बनाने के लिए शिक्षा विभाग विशेषकर जिला शिक्षा अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की नकल रोकने की तैयारी, छात्रों से की ये अपील

उन्होंने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से नकल रोकने के उपायों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने आगे कहा कि नकल रोकने में शिक्षकों की भी भूमिका अहम है इसलिए उन्हें परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करवाने में ईमानदारी से कार्य करना होगा।


बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने कहा कि बच्चों की प्रतियोगिता के आयोजन से नकल रोको अभियान को एक शुरूआत मिलेगी और यह एक जन-आन्दोलन बनेगा। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रतियोगिता से सम्बन्धित सभी बिन्दुओं के बारे में शिक्षा बोर्ड की ओर से जल्द ही सूचना जारी की जाएगी। उन्होंने सभी शिक्षकों और छात्रों से अपील की, कि वे इस अभियान से जुड़े और नकल की बुराई पर विजय पाने में योगदान दें।

वही परीक्षाओं को लेकर भी विशेष तैयारियां की गई है। कोरोना के मद्देनजर बच्चों की पढ़ाई पर भी काफी असर पड़ा है, जिसको लेकर शिक्षा विभाग ने काफी तैयारी की है चाहे वह एक से ज्यादा बार परीक्षा कराने हो या फिर सिलेबस को कम करना हो वही बोर्ड में नकल रोकने के लिए भी तैयारी की है

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago