एन आई टी 4 में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो स्कूली छात्राओं को टक्कर मारी। टक्कर लगने की वजह से एक छात्र की मृत्यु हो गई। वही दूसरा छाया छात्र गंभीर रूप से घायल है।
घायल छात्र को उपचार के लिए निजी अस्पताल में लेकर गए। वही मृतक छात्र को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसजीएम नगर शर्मा चौक निवासी लकी कटारिया और संजय कॉलोनी निवासी सक्षम तीन नंबर स्थित केंद्रीय विद्यालय स्कूल के छात्र थे। दोपहर में छुट्टी होने के बाद दोनों स्कूटी पर स्कूल से निकले थे।

थोड़ी दूर चलने के बाद एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने की वजह से दोनों छात्र गिर गए। जिसमें से लकी कार के नीचे आ गया और कार ने उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
दोनों छात्रों को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों के द्वारा लकी कटारिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं सक्षम गंभीर रूप से घायल है, उसका उपचार चल रहा है। मृतक लकी के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
पुलिस के द्वारा एसजीएम नगर थाने में तेज रफ्तार से आ रही कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस जांच में जुटी हुई है। दोनों छात्र केंद्रीय विद्यालय की दसवीं कक्षा के में पढ़ने वाले हैं। बताया जा रहा है कोविड-19 दौरान स्कूल बंद थे।
लेकिन अब जब स्कूल खुले हैं, तो स्कूल की ओर से कोई ट्रांसपोर्ट की सुविधा नहीं दी जा रही है। जिसकी वजह से स्कूल में जाने वाले छात्र अपने वाहन के जरिए स्कूल जाते हैं। परिजन ने बताया पहले वह वैन के जरिए स्कूल जाया करते थे। लेकिन अभी कोई ट्रांसफर की सुविधा नहीं है। इसीलिए स्कूटी से आते जाते थे।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…