क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 ने गुप्त सूत्रों व टेक्निकल मद्द से थाना सदर बल्लबगढ़ के मादक पदार्थ सप्लाई के मुकदमें में फरार चल रहे आरोपी नीरज को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
आरोपी की पहचान नीरज निवासी राजीव नगर शमशाबाद थाना कैम्प पलवल के रुप में हुई है।
आरोप को बताते चले कि आरोपी नीरज पलवल में रहता है। जो थाना सदर बल्लबगढ़ के एरिया में गांजा सप्लाई करते हुए पकडा गया था। जो आऱोपी जेल से जमानत पर आया था।

आरोपी को अदालत के द्वारा दिनांक 29.10.2018 के उध्दोषित अपराधी(PO) घोषित कर दिया था। जिस पर उध्दोषित अपराधी का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु कर दी थी। पुलिस पिछले 4 साल से आरोपी की तलाश कर रही थी।
क्राईम ब्रांच टीम ने बताया कि आरोपी के बारे में गुप्त सूत्रों से सूचना मिली जिस पर कार्यवाई करते हुए टेक्निकल की मद्द से आरोपी को SGM नगर फरीदाबाद से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
आरोपी के खिलाफ थाना एस जी एम नगर में 174A भा.द.स. के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी को आज पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।
दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…