चोर हो रहे है शातिर, पुलिसकर्मी रहे चुस्त, दुस्त और तंदरुस्त, सीपी ने ट्वीट करके दी नसीहत

वैसे तो कहा जाता है कि पुलिसकर्मी को हमेशा स्वस्थ और तंदुरुस्त रहना चाहिए। लेकिन जिले के कुछ ऐसे पुलिसकर्मी है जोकि अनफिट है।  जिनकी तोंद निकली हुई है और वह ज्यादा समय तक खड़े वा भाग भी नहीं पाते हैं। इसी वजह से उनको फील्ड  की बजाय थाने की ड्यूटी दी हुई है।

सीपी ओ पी सिंह द्वारा कुछ समय पहले पुलिसकर्मियों को फिट बनाने के लिए एक मुहिम शुरू हुई थी। उस मुहिम के तहत पुलिस कर्मी को रोजाना सड़क पर दौड़ लगाने के साथ-साथ फिट पेट्रोलिंग भी करनी होगी।

दौड़ व पैदल चलने के लिए पुलिसकर्मी को प्रोत्साहन करने के लिए करने के उद्देश्य से एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। लेकिन उसके बावजूद भी जिले के ऐसे कई पुलिसकर्मी है। जिनकी तोंद निकली हुई है और वह अनफिट है। इसी के चलते पुलिस कर्मियों को व लोगों को स्वस्थ रहने के लिए एक संदेश दिया है।

चोर हो रहे है शातिर, पुलिसकर्मी रहे चुस्त, दुस्त और तंदरुस्त, सीपी ने ट्वीट करके दी नसीहत

सी पी ओ पी सिंह द्वारा ट्विटर के माध्यम से एक वीडियो अपलोड की गई है। जिसमें वह खुद जिम में कसरत करते हुए नजर आ रहे हैं। अच्छे स्वास्थ्य नियमित व्यायाम करें यह संदेश उन्होंने अपने पुलिसकर्मियों के लिए ट्विटर के माध्यम से दिया है। लेकिन उसके बावजूद भी जिले में ऐसे कई पुलिसकर्मी है जो कि अनफिट है।

इसी वजह से उनको ज्यादा समय थाने में ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। पुलिसकर्मी जहां एक और लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं। वही वह किसी भी अप्रिय घटना के लिए भी हर समय पूरी तरह से तैयार रहते हैं। लेकिन अगर अनफिट पुलिसकर्मी उस अप्रिय घटना में अपना सहयोग देने के लिए चले जाते हैं। तो वह ज्यादा समय भागदौड़ नहीं कर पाते हैं।

इसीलिए सी पी ओ पी सिंह द्वारा पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से यह संदेश दिया है, कि वह जल्द से जल्द व्यायाम करके अपने आप को फिट बना ले। सीपी ओ पी सिंह का मानना है कि  पुलिसकर्मी अधिक से अधिक पैदल चलने का कष्ट करें।

ताकि वह ड्यूटी के दौरान ही कम से कम 5 किलोमीटर पैदल चल सके। क्योंकि पुलिसकर्मी के पास व्यायाम करने के लिए समय नहीं मिल पाता है। इसीलिए सी पी ओ पी सिंह द्वारा  कुछ समय पहले पैदल गश्त करने के निर्देश दिए गए थे।

लेकिन कुछ दिन पैदल गश्त करने के बाद सब बंद हो गया। इसके अलावा  जिन पुलिसकर्मियों की रात्रि में ड्यूटी होती है वह रात्रि के समय पैदल गश्त करें, ताकि उन पुलिसकर्मियों का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहें। लेकिन अब इस कुछ नहीं हो रहा है जिसकी वजह से जिले के ज्यादातर पुलिसकर्मी अनफिट है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago