क्या आप जानते हैं, ट्रेन से एक पशु के कटने पर रेलवे को होता है इतने का नुकसान

आपने अक्सर ऐसा देखा होगा कि अमूमन रेलगाड़ी के निचे कोई ना कोई पशु आ ही जाता है। आपके सामने भी ऐसी घटना घटी होगी। रेल ट्रैक के आसपास के क्षेत्र में बेसहारा जानवर अक्सर ही ट्रेन से टकरा जाते हैं। बेशक सुनने और देखने में ट्रेन से पशु कटने की घटना सामान्य लगती है, लेकिन ट्रेन से पशु कटने पर रेलवे को करोड़ों रुपये का नुकसान होता है।

भारतीय रेल को देश की धड़कन कहा जाता है। भारतीय रेल की कमाई का सीधा असर भी देश की अर्थव्यस्था पर पड़ता है। जब भी पशु कटने के बाद ट्रेन रुकती है तो बिजली या डीजल का खर्च बढ़ जाता है।

क्या आप जानते हैं, ट्रेन से एक पशु के कटने पर रेलवे को होता है इतने का नुकसान

ट्रेन से किसी व्यक्ति या जानवर की कटने की खबर बहुत आम होती हैं। जानवर के अवशेष व मांस पहियों में फंस जाने से ट्रेन रुक जाती है या अन्य किसी कारणों से भी ट्रेन रुक जाती है। पैसेंजर और गुड्स ट्रेन से जानवर कटने का खर्च अलग-अलग है। दो-तीन साल में ट्रेन से पशु कटने की घटनाएं बढ़ गई हैं।

घटनाओं से रेलवे काफी नुकसान झेलता है। यह नुकसान हज़ारो या लाखों का नहीं बल्कि करोड़ो में होता है। घटनाओं के ज़्यादा होने से 15-15 मिनट तक ट्रेन लेट हो रही हैं। कुछ खास ट्रेन के मामले में लेट होने पर तो यात्रियों को भी भुगतान करना होता है। ट्रेन के पुन: रवाना होने तक जितना समय लगता है, रेलवे को 20 हजार रुपये प्रति मिनट की क्षति होती है।

पशु कटने के बाद जब भी ट्रेन रूकती है तो। डीज़ल और बिजली का खर्चा बढ़ जाता है। ट्रेन से पशुओं के कटने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। डीजल से चलने वाली ट्रेन के एक मिनट खड़ी होने पर 20,401 रुपये की क्षति होती है। बिजली इंजन की ट्रेन के एक मिनट रुकने पर 20,459 रुपये की क्षति उठानी पड़ती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago