Categories: Faridabad

जी का जंजाल बन रही है नगर निगम अधिकारियों की कार्यशैली, आमजन से लेकर पार्षद तक नही है संतुष्ट

नगर निगम अधिकारियों का नकारापन पार्षदों से लेकर जनता तक के लिए जी का जंजाल बन रहा है।
फरीदाबाद नगर निगम की कार्यशैली से इन दिनों पार्षद से लेकर जनता तक सभी नाराज चल रहे हैं।

दरअसल नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में कोई ना कोई समस्या हमेशा ही बनी रहती है जिसको लेकर जनता से लेकर पार्षद तक सभी नगर निगम अधिकारी तक पहुंचते हैं और अपनी बात रखते हैं परंतु नगर निगम अधिकारी उस बात को सुनते तो हैं परंतु अमल नहीं करते। नगर निगम सदन की बैठक में वार्ड के पार्षद अपने वार्ड से संबंधित समस्या रखते हैं परंतु उसका निदान नगर निगम द्वारा नहीं किया जाता है। यही वजह है कि पार्षद नगर निगम के कार्यशैली से खफा है। इस महीने के अंत में सदन की बैठक होनी है जिससे पहले इंजीनियर शाखा के अधिकारी हरकत में आ गए हैं और पार्षदों की मांगों को सुनने लगे हैं ताकि सदन में बैठक ना हो। हालांकि अभी सदन की बैठक की तारीख तय नहीं है।

जी का जंजाल बन रही है नगर निगम अधिकारियों की कार्यशैली, आमजन से लेकर पार्षद तक नही है संतुष्ट

आपको बता दें कि नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्डों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या, टूटी हुई गलियों की समस्या, नालियों की समस्या आम है। पार्षद हर बार सदन की बैठक में अपने वार्ड से संबंधित मुद्दे उठाते हैं परंतु अधिकारियों की तरफ से केवल आश्वासन ही मिलता है काम नहीं मिलता। जिला उपायुक्त वन निगम आयुक्त यशपाल यादव ने सोमवार शाम को अपने निवास पर पार्षदों की बैठक बुलाई है। उन्होंने इस बारे में महापौर सुमन बाला से विचार विमर्श किया है।

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के बैठक में यह फैसला लिया गया था कि सभी वार्डों में करीब एक करोड़ के विकास कार्य किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने यह कवायद पार्षदों की नाराजगी दूर करने की दिशा में की थी। अब इसी तर्ज पर इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago