Categories: Faridabad

लोग तो हो गए जागरूक पर नगर निगम कब होगा जागरूक, कूड़े को मिक्स कर रहे हैं कर्मचारी

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए नगर निगम द्वारा काफी प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रयास में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित करना भी शामिल है। नगर निगम इकोग्रीन के कर्मचारी एक साथ मिलकर लोगों को घर घर जाकर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डालने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। लोग तो इस बात को समझ गए हैं परंतु नगर निगम इस बात को नहीं समझ पाया है।

दरअसल, नगर निगम इकोग्रीन के कर्मचारी जगह-जगह जाकर लोगों को गीला व सूखा कचरा अलग-अलग डालने के लिए प्रेरित कर रहे हैं लेकिन नगर निगम इकोग्रीन के कर्मचारी खुद ही जिले में सूखे कचरे को एक साथ मिला देते हैं। जानकारी के अनुसार लोग गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग डालते हैं परंतु जब इनका निपटारा करने के लिए ट्रांसफर स्टेशन ले जाया जाता है वहां पर गीले और सूखे कचरे को मिक्स कर दिया जाता है। उसके बाद कचरे को बंधवाड़ी ट्रीटमेंट प्लांट तक ट्रकों में भरकर ले जाया जाता है।

लोग तो हो गए जागरूक पर नगर निगम कब होगा जागरूक, कूड़े को मिक्स कर रहे हैं कर्मचारी

एक तरह से देखा जाए तो नगर निगम और इकोग्रीन की लोगों को जागरूक करने की मुहिम सुनने स्तर पर है। वही आपको बता दें स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में गीले और सूखे कचरे के निपटारे के लिए अलग से नंबर दिए जाएंगे जिसको लेकर ही नगर निगम व इकोग्रीन लोगों को जागरूक करने में लगा हुआ है। वही इकोग्रीन ने अपनी गाड़ियों में पार्टीशन लगा रखी है ताकि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग इकट्ठा किया जा सके परंतु ट्रांसफर स्टेशन पर जाकर कचरे को मिला दिया जाता है। वही आपको बता दें शहर से लगभग 800 टन कूड़ा प्रतिदिन इकट्ठा किया जाता है जिसमें से 100 टन कूड़ा अलग-अलग उठाया जा रहा है परंतु इकोग्रीन की गाड़ियां इन्हें स्टेशन पर मिक्स कर देती हैं।


ऐसे में यह सोचने वाली बात है कि नगर निगम का जागरूकता अभियान का क्या अर्थ निकल रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago