Categories: Faridabad

बेबाक अंदाज और ज़िन्दगी से भरी हुई है बिनीता की कहानी जो उसे बनाती है औरों से अलग

हर इंसान का अपने आप में ही एक अलग व्यक्तित्व होता हैं और वो व्यक्तितव ही उसे दूसरों से अलग बनाता है। आज इस आर्टिकल में हम बात करने जा रहे हैं ऐसे ही एक व्यक्तित्व की जो उन्हैं सबसे अलग बनाता हैं।

हम बात कर रहे हैं बिनीता भंडारी की, वैसे तो यह एक स्टूडेंट ही लेकिन वो ओर स्टूडेंट्स की तरह नही हैं। वैसे तो बिनीता बी.टेक फाइनल ईयर की स्टूडेंट हैं और फरीदाबाद की रहने वाली है लेकिन अगर आप उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखेंगे तो आपको बिल्कुल भी नही लगेगा कि वह एक स्टूडेंट हैं।

बेबाक अंदाज और ज़िन्दगी से भरी हुई है बिनीता की कहानी जो उसे बनाती है औरों से अलग
बिनीता भंडारी

बिनीता अपनी पढ़ाई के साथ साथ ज़िंदगी की बातें और अनुभव को अपनी कलम के माध्यम से शब्द देकर कागज पर उतारने का हुनर रखती हैं। वह अपने लेख के माध्यम से ज़िंदगी के कई राज को पन्नो पर उतार कर, अपने विचारों को ज़िंदा रखती हैं।

कला से जुड़ाव रखने वाली बिनीता को लिखने के साथ साथ फोटोग्राफी का भी बेहद शौक है। उनको प्रकृति से बेहद प्यार हैं और यह प्यार उनकी फोटोग्राफी में देखने को भी मिलता हैं।

बिनीता अपनी फोटोग्राफी के जरिए प्रकृति की सुंदरता के साथ साथ एक नया पहलु भी दुनिया के सामने रखने की कोशिश करती है। वो अपनी कला के माध्यम से प्रकृति इंसान को क्या कहना चाहती हैं दर्शाने का भी प्रयास करती हैं।

बिनीता को लिखने और फोटोग्राफी का शौक बचपन से ही था, जब वह 10वी कक्षा में थी तब से उन्होंने लिखना शुरू कर दिया था। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों ही भाषाओं में लिखने वाली ये छात्रा समाज के सामने गहरे मुद्दों पर बात करना चाहती हैं ।

उनकी फोटोग्राफी के जरिए उनके ज़िंदादिली और खूबसूरत विचार का अंदाज़ा लगाया जा सकता हैं और उनके प्रकृति के लिए प्रेम का भी। व्यक्तिगत ज़िन्दगी की बात करे तो वह अपने घरवालों और दोस्तों के बेहद करीब हैं।

बिनीता काफी ही  खुशमिजाज और साथ ही पॉजिटिव सोच को बढ़ावा देने वाली हैं। हर वक्त अच्छी और नई चीजों की खोज में लगे रहना ही इनको बाकियों से काफी अलग बनाता है।

संगीत और फूड से लगाव रखने वाली हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों ही तरह के गाने सुनती है और कला से जुड़े हर पहलू के साथ किसी ना किसी तरह जुड़ ही रहती है।

दरअसल, बेबाक अंदाज़ और ज़िन्दगी से भरी हुई बिनीता एक अनकही सी कविता का एहसास दिलाती है। जिसमे सिर्फ अच्छाई, सच्चाई और प्यार की जगह है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago