Categories: Faridabad

ठेकेदारों का कर्जदार बना निगम, उच्च न्यायालय तक पहुंची बात, कोर्ट ने दिए ये आदेश

जहां एक तरफ नगर निगम लोगों से अपना बकाया वसूलने की तैयारी कर रहा है वही नगर निगम खुद भी ठेकेदारों का कर्जदार बना हुआ है जिसको लेकर उच्च न्यायालय ने नगर निगम को आदेश दिए है कि 6 हफ्तों में ठेकेदारों का बकाया वापस कर दिया जाए।

दरअसल इन दिनों फरीदाबाद नगर निगम बदहाली में चल रहा है। नगर निगम के पास विकास कार्य कराने के भी पैसे नहीं है जिसके लिए नगर निगम जनता से अपना बकाया वसूलने की तैयारी कर रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जनता के पास टैक्स के रूप में निगम का 100 करोड रुपए बकाया है जिसको लेकर नगर निगम उन्हें वसूलने की तैयारी में है।

ठेकेदारों का कर्जदार बना निगम, उच्च न्यायालय तक पहुंची बात, कोर्ट ने दिए ये आदेश

वही नगर निगम के अंतर्गत काम करने वाले ठेकेदारों को भी नगर निगम ने अभी तक भुगतान नहीं किया है। वही नगर निगम भी लोगों से अपना बकाया वसूलने के लिए काफी तैयारियां कर रहा है। अलग – अलग तरीकों से लोगों को बकाया पूरा करने के आदेश दिए गए है।

आपको बता दे कि इस समय नगर निगम में करीब 100 करोड़ के विकास कार्य चल रहे है वही हर एक वार्ड में सीवर लाइन डालने तथा इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम चल रहा है। एसोसिएशन के प्रधान गिरिराज सिंह ने बताया कि ठेकेदारों का अप्रैल 2018 से लेकर 31 जनवरी 2021 तक का भुगतान बकाया है।

पीडब्ल्यूडी के नियम के अनुसार भुगतान के लिए फाइल जेई से एसडीओ फ़िर एक्सईएन के पास होकर सीधे अकाउंट ब्रांच में जाना चाहिए। अधिकारियों के द्वारा लगातार इस मामले में लापरवाही बरती जा रही है। अधिकारियों की कार्यशैली से परेशान ठेकेदारों ने पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में गुहार लगाई है। उच्च न्यायालय में ऐसे 100 से अधिक मामलों में सुनवाई हुई है। कोर्ट ने नगर निगम को छह हफ्तों में भुगतान करने के आदेश जारी किए है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago