Categories: Politics

अधिकारियों की लापरवाही से उपमुख्यमंत्री चौटाला का पारा चढ़ा तो की सीएम मनोहर से शिकायत

अधिकांश ऐसा देखने को मिला है कि कई बार अधिकारियों की लापरवाही हद पार कर देती है। यही कारण है कि जनता का आक्रोश अधिकारियों और सरकार दोनों पर फूट पड़ता है। बावजूद अधिकारी अपनी लापरवाही से बाज नहीं आते।

जिसके चलते मंत्रियों से उनका 36 का आंकड़ा रहता है। खास कर जब बात करें हरियाणा के अफसरशाही और राजनेताओं के बीच तो खीचतान का मामला कोई नया नहीं है।

अधिकारियों की लापरवाही से उपमुख्यमंत्री चौटाला का पारा चढ़ा तो की सीएम मनोहर से शिकायत

अभी तक गृह मंत्री अनिल विज और अधिकारियों के बीच खींचतान खत्म ही भी हुई थी कि अब उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और अधिकारी आपस में टकराने लगे हैं। दरसअल, उपमुख्यमंत्री ने 1991 बैच के एक सीनियर आइएएस अधिकारी के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए उनके खिलाफ मुख्यमंत्री मनोहर लाल को दो पत्र लिखे हैं।

जिसके बाद इस बात पर गौर फरमाए मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इन चिट्ठियों को मामले की गहराई से पड़ताल करने के लिए मुख्य सचिव विजयवर्धन के पास भेज दिया गया है।

विधायकों के अधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने के बाद विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने ऐसे अफसरों की शिकायत सीधे उन्हें करने संबंधी आदेश जारी किए। अभी भी कुछ शिकायतें उजागर हो रही है,

लेकिन अधिकारियों के रवैये में अपेक्षित सुधार कहीं दूर दूर तक नहीं दिखा।कई बार अधिकारियों से ऐसे काम करने को कहा जाता है, जो कानूनी या तकनीकी रूप से करने संभव नहीं हो पाते, जबकि अधिकतर मामलों में अधिकारी काम करके राजी ही नहीं हैं।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने से पहले तक चर्चा यह थी कि उनके विभागों के कामकाज पर अधिकारी तीसरी आंख रखे हुए हैं, लेकिन दुष्यंत द्वारा भाजपा सरकार की मजबूत कड़ी होने की दुहाई देने के बाद इस आंख को हटा लिया गया।

इस कड़ी में दुष्यंत का पहला निशाना 1991 बैच के सीनियर आइएएस अधिकारी बने हैं। इस अधिकारी के पिछले दिनों मुख्यमंत्री कार्यालय में एडजेस्ट होने की चर्चाएं थी, लेकिन बात नहीं बन पाई।

डिप्टी सीएम ने जिस अधिकारी की शिकायत अब लिखित में की है, उनका तबादला कुछ दिन पहले हो चुका था। तब इसे नियमित प्रक्रिया माना गया था, लेकिन अब समझा जा रहा है कि दुष्यंत की नाराजगी की वजह से इस अधिकारी पर गाज गिरी थी।

दुष्यंत ने इस आइएएस अधिकारी को निलंबित करने की सिफारिश अपने पत्रों में की है। अनिल विज ने अभी तक जिस भी अधिकारी के विरुद्ध पत्र लिखा, उस पर कोई गंभीर कार्रवाई आज तक नहीं हो पाई, लेकिन बताया जाता है कि दुष्यंत इस अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर पूरी तरह से अड़े हुए हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago