Categories: Press Release

शिवाजी महाराज एवं श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की जयन्ती पर किया पौधारोपण

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में आज छत्रपति शिवाजी महाराज एवं श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की जयन्ती मनाई गई तथा उनकी याद में बोर्ड प्रांगण में पौधारोपण किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज एवं श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की जयन्ती पर उन्हें सादर नमन करते हुए बोर्ड अध्यक्ष प्रो०(डॉ०) जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद, ह.प्र.से. ने बताया कि शिवाजी महाराज को आज पूरा देश याद कर रहा है। भारतीय इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में उनकी गौरव गाथा दर्ज है। वे एक महान यौद्धा थे, उन्होंने अपने शौर्य, पराक्रम और कुशल युद्धनीति के चलते मुगल साम्राज्य के छक्के छुड़ा दिए थे। शिवाजी महाराज का जन्म 19फरवरी 1630 में शिवनेरी दुर्ग में हुआ था।

शिवाजी महाराज एवं श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की जयन्ती पर किया पौधारोपण

प्रो०(डॉ०)सिंह ने बताया कि आज ही के दिन श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की जयन्ती भी मनाई जा रही है। श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर का जन्म 19फरवरी 1906 में रामटेक, महाराष्ट्र में हुआ था। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक तथा विचारक थे। इनके अनुयायी इन्हें प्राय: ‘गुरूजी’ के नाम से अधिक जानते है।

बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि आज गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्यतिथि भी है। उन्हें सादर नमन करते हुए उन्होंने कहा कि गोपाल कृष्ण गोखले भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक थे। उनका मानना था कि वैज्ञानिक और तकनीकी शिक्षा भारत की महत्त्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रभक्ति की धारा का प्रवाह उनके अंतर्मन में सदैव बहता रहा।

इसी कारण वे सच्ची लगन, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता से देश को पराधीनता की बेडिय़ों से मुक्त करवाने के प्रयास मे लगे रहते थे। 19 फरवरी 1915 को गोपाल कृष्ण गोखले इस संसार से सदा-सदा के लिए विदा हो गए।
उन्होंने बताया कि गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्यतिथि पर बोर्ड कार्यालय की सभी शाखाओं में कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया तथा बोर्ड कैम्पस के हर्बल पार्क में उनकी याद में पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर बोर्ड के अध्यक्ष, बोर्ड के अधिकारी एवं सी.एम. विंडो सैल के विशिष्ट नागरिक सुनील वर्मा भी उपस्थित रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago