नीलम पुल के निचे फिरसे लगी आग, प्रशासन के काम – काज पर उठ रहे सवाल

नीलम पुल बंद होने से फ़रीदाबादवासियों की ज़िंदगी में जाम तो उभर ही आया था, लेकिन फिरसे लगी आग से जिलेवासियों की ज़िंदगी में चिंता भी आ गयी है। पुल के नीचे लगभग 6 महीने पहले 22 अक्टूबर को कबाड़ में लगी आग की वजह से अभी यातायात सुगम नहीं हो सका है। इसके बावजूद इस घटना से नगर निगम कर्मचारी सबक लेने को अभी भी तैयार नहीं हैं।

नगर निगम के अधिकारी लगातार अपने कार्यों को लेकर घेरे में हैं। इतने बड़े हादसे के बावजूद यहां लापरवाही बरती गयी है। दरअसल, शुक्रवार शाम को पुल के नीचे कचरे में आग लगी दिखाई दी।

नीलम पुल के नीचे फिर कचरे में लगी आग

जिसने भी उस आग को देखा वो बस निगम के कर्मचारियों को कोसता रहा। नगर निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण ही यहां आग लगी है। यहां आसपास के दुकानदार पुल के नीचे कचरा फेंकते हैं। दिन ढलते ही कोई इसमें आग लगा देता है। फरीदाबाद का गेट कहे जाने वाला नीलम पुल बंद किया गया है।

नगर निगम के कर्मचरियों की लापरवाही ही थी कि 6 महीने पहले जो भीषण हादसा हुआ उसको लेकर वो सतर्क नहीं थे। अब भी वैसा ही हादसा हो सकता था। हालांकि, अब जो आग लगी है वो पहले की तरह भीषण तो नहीं थी लेकिन छोटी चीज़ों से ही तो बड़ी चीज़ें निकलती हैं। कुछ इसी तरह की लापरवाही की वजह से अक्टूबर में नीलम पुल के नीचे कबाड़ में आग लगी थी।

कल जो आग लगी है उसको लेकर गंभीर रहने की ज़रूरत है। किसी को नहीं पता है कि कब छोटा हादसा बड़े में तब्दील हो जाये। वैसे भी कुछ ही दिनों में नीलम को आप सभी के लिए खोल दिया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago