Categories: Faridabad

शहीद की शहादत पर वादे तो किए पर निभाना भूल गई प्रदेश की मनोहर सरकार

घोषणा कर उस पर अमल ना करना हरियाणा सरकार की पहचान बन चुकी है ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद से देखने को मिला जहां एक शहीद की शहीदी पर घोषणाएं तो बहुत की गई परंतु अभी तक उस पर अमल नहीं किया गया।

दरअसल, आतंकियों के खिलाफ एक ऑपरेशन में 19 फरवरी 2019 को शहीद हुए पैरा कमांडो की बीते शुक्रवार को बरसी थी जिस पर शहीद की याद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहीद के परिजनों द्वारा किया गया परंतु अचानक शहीद की माताजी की तबीयत खराब हो गई जिसके कारण कार्यक्रम को टालना पड़ा। इस दौरान शहीद के परिवारजनों में सरकार के प्रति रोष देखने को मिला।

शहीद की शहादत पर वादे तो किए पर निभाना भूल गई प्रदेश की मनोहर सरकार

शहीद के भाई सोनू कालीरमन ने बताया कि उनकी माताजी की तबीयत खराब है जिसके कारण वह अस्पताल में है इसी वजह से कार्यक्रम को टालना पड़ा वही शहीद के पिता नैनपाल कालीरमन ने बताया कि शहीद संदीप की शहादत पर प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल खट्टर ने मोहना रोड राजकीय विद्यालय का नाम, दो सौ गज का प्लॉट व शहीद की प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी परंतु अभी तक सरकार की ओर से इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन सभी मांगों पर कार्यवाही की जाए।

आपको बता दें कि 19 फरवरी 2019 को शहीद संदीप की शहादत आतंकियों के खिलाफ एक ऑपरेशन के दौरान हो गई थी। उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शहीद के परिजनों से बहुत सारे वादे किए थे परंतु उन वादों पर अमलीजामा पहनाना भूल गए।

वही आपको बता दें कि शहीद संदीप सिंह के गांव की भी स्थिति काफी खराब है। गांव में कूड़े की समस्या बनी हुई है जिसका भी शिकायत के बाद भी कोई निपटारा नहीं हो पाया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago