फरीदाबाद के लाल का कमाल, टीम इंडिया के लिए खेलेंगे अब राहुल तेवतिया

फरीदाबाद के लिए लगातार 2 गुड न्यूज़ सुन ने को मिली हैं। पहली ये कि महीनों बाद नीलम पुल खुल गया दूसरी ये कि फरीदाबाद के राहुल तेवतिया अब टीम इंडिया के लिए खेलेंगे। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ टी ट्वेंटी सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। विकेटकीपर ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और राहुल तेवतिया को टीम में जगह मिली है।

राहुल तेवतिया काफी समय से बेहतररीन प्रदर्शन कर रहे थे। आईपीएल में तो उन्होंने रिकॉर्ड भी दर्ज किया। टी ट्वेंटी टीम में टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋषभ पंत की भी टीम इंडिया में वापसी हुई है।

फरीदाबाद के लाल का कमाल, टीम इंडिया के लिए खेलेंगे अब राहुल तेवतिया

आईपीएल से लेकर डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार तेवतिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। वहीँ, विकेटकीपर ईशान किशन भी काफी समय से चयनकर्ताओं की नज़रों में था। इस टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में कई बदलाव हुए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे में काफी खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई थी। काफी खिलाडियों का प्रदर्शन भी काफी निराशाजनक रहा था। इनमें अपने प्रदर्शन से निराश करने वाले संजू सैमसन को टी20 सीरीज में मौका नहीं मिला है। उनकी जगह ईशान किशन टीम में जगह बनाने में सफल रहे। अक्षर पटेल को भी टी20 सीरीज के लिए चुना गया है।

इंडिया टीम की घोषणा शुक्रवार को की गई है। राहुल तेवतिया टीम इंडिया में जगह बनाकर काफी खुश हैं। उनके परिवार को नए साल का तोहफा मिल गया है। यह टीम चुनी गयी है, विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, ईशान किशन, युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago