Categories: Press Release

नशा तस्करी ही बना लिया था आजीविका चलाने के लिए धंधा, क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है।

आरोपी की पहचान जाकिर पुत्र फरियाद खान निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश हाल निवासी सुभाष कॉलोनी आदर्श नगर फरीदाबाद के रूप में हुई है।

नशा तस्करी ही बना लिया था आजीविका चलाने के लिए धंधा, क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

प्रभारी क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एक आरोपी आदर्श नगर एरिया में गांजा बेचने की फिराक में घूम रहा है।

जिस पर टीम गठित कर आरोपी को सुभाष कॉलोनी नियर रेलवे लाइन आदर्श नगर एरिया से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना आदर्श नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

तलाशी के दौरान आरोपी से पुलिस टीम ने 1 किलो 160 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि आरोपी के पास कोई काम धंधा नहीं था जिसके चलते उसने आजीविका चलाने के लिए गांजा तस्करी को ही अपना धंधा बना लिया था।

पुलिस टीम ने आज आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago