Categories: Faridabad

इकोग्रीन के खराब वाहनों के सहारे कैसे जीती जाएगी स्वच्छता सर्वेक्षण की जंग?

नगर निगम फरीदाबाद इन दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत जिलेभर में लोगों को सफाई के प्रति जागरूक कर रहा है परंतु इकोग्रीन की गाड़ियां व नगर निगम की कार्यशैली से पार्षद से लेकर आमजन तक कोई भी संतुष्ट नहीं है। निगमायुक्त यशपाल यादव के आदेशों के बावजूद भी नगर निगम अपने जर्जर हो चुके वाहनों को बदल नहीं रहा है।

दरअसल आगामी मार्च में स्वस्थ सर्वेक्षण होने वाला है जिसको लेकर नगर निगम ने अपनी तैयारियां करनी शुरू कर दी है। नगर निगम लोगों को गीले और सूखे कचरे के बारे में जागरूक कर रहा है वही खुले में कचरा ना डाला जाए इसको लेकर भी जुर्माना कर रहा है परंतु जिलेभर से कचरा उठाने वाली गाड़ी इको ग्रीन इन दिनों अपनी गैर जिम्मेदाराना रवैया के चलते सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने इकोग्रीन कंपनी पर जुर्माना किया था तथा फटकार लगाई थी उसके बावजूद भी इको ग्रीन अपनी जर्जर हो चुकी गाड़ियों को सही नहीं करा रहा।

इकोग्रीन के खराब वाहनों के सहारे कैसे जीती जाएगी स्वच्छता सर्वेक्षण की जंग?

आपको बता दें कि पिछले वर्ष स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने जब फील्ड में जाकर स्थिति का जायजा लिया तो पाया कि इको ग्रीन की बहुत सारी गाड़ियां जर्जर अवस्था में है जिससे वाहनों का कचरा बाहर बिखरता हुआ पाया गया। इसके चलते नगर निगम इकोग्रीन पर दो बार चालान कर करीब सात लाख वसूल भी किए उसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं देखा गया।

बता दें कि इको ग्रीन ने वर्ष 2017 से लोगों के घरों से कूड़ा उठाना शुरू किया है। वर्तमान में जिले के 40 वार्डों में इकोग्रीन के 280 गाड़ियां चल रही हैं जिसमें से 2 महीने से 70 वाहन खराब है।

ऐसे में सोचना होगा कि इकोग्रीन की टूटी हुई गाड़ियों के सहारे कैसे पूरे शहर को साफ किया जाएगा और कैसे अच्छी रैंकिंग ली जाएगी।।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago