हो जाएं सावधान हो सकता है नुकसान, फरीदाबाद में इतने लाख प्रॉपर्टी हैं बिना रजिस्ट्री की

यह सभी जानते हैं कि बिना रजिस्ट्री का घर कभी भी टूट सकता है। काफी लोग बिना रजिस्ट्री के घरों में रहने को मजबूर होते हैं। लेकिन अब हाउस टैक्स से नगर निगम फरीदाबाद की आय लगभग 2.60 लाख अधिक इकाइयों के जुड़ने से जल्द दोगुनी होने की संभावना है। नगर निगम आरडब्ल्यूए और औद्योगिक संगठनों की मदद से संपत्ति कर के करीब 250 करोड़ रुपये की वसूली की तैयारी में जुट गया है।

शहर में काफी लोगों ने तो अतिक्रमण भी किया हुआ है। बहुत सी कॉलोनियों में लोग अवैध तरीके से भी रह रहे हैं। शहर में पहले से ही 2.62 लाख करदाता पंजीकृत हैं और अब कुल संख्या 5.50 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है।

Image result for house tax fbd

फरीदाबाद में पहले से ही काफी लोग हाउस टैक्स के दायरे में है। अब और भी प्रॉपर्टी टैक्स के दायरे में आने वाली है। लगभग 11 साल पहले किराए पर ली गई एक निजी एजेंसी के माध्यम से शुरू किए गए सर्वेक्षण में 2.60 लाख प्रॉपर्टी पाई गई थीं, जिन्हें टैक्स का भुगतान करने की आवश्यकता थी लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया गया था क्योंकि ये रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किए गए थे।

शहर के विकास के लिए हाउस टैक्स काफी बड़ी अहमियत रखता है। अब नए करदाताओं को जोड़ने से नगर निगम की अधिक आय होगी, जो वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। शहर के विकास को गति देने के लिए लोग अपना-अपना संपत्ति कर समय पर जमा कराएं। अभी सरकार की ओर से ब्याज माफी योजना भी चल रही है।

डिजिटल के युग में आप अब घर बैठे भी अपना हाउस टैक्स जमा करवा सकते हैं। । मौजूदा संपत्ति कर जमा कराने पर 10 फीसद छूट दी जा रही है। आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago