रेहड़ी पटरी वालों ने सुनाई लॉक डाउन की अपनी दुखभरी कहानी, आर्थिक तंगी से जूझना पड़ा

लॉक डाउन के चौथे चरण में रोजगार को वापस से गति देने के लिए जहां एक तरफ औद्योगिक क्षेत्रों को छूट देते हुए खोलने का आदेश सरकार द्वारा दिया गया है वहीं धीरे-धीरे अब रेहड़ी पटरी वाले गरीब लोग भी धीरे-धीरे अपने रोजगार की तरफ वापस लौटने लगे हैं।

रेहड़ी पटरी वालों ने सुनाई लॉक डाउन की अपनी दुखभरी कहानी, आर्थिक तंगी से जूझना पड़ा

रेहड़ी पटरी द्वारा अपना गुजारा करने वाले अधिकतर लोग फरीदाबाद से पहले ही पलायन कर चुके हैं लेकिन कुछ लोग अभी भी फरीदाबाद में इस आस में रह गए कि धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य होगा और वे वापस से अपने रोजगार की ओर वापस लौटेंगे। ऐसे ही कुछ लोगों से जब हमने बात की तो उन्होंने लॉक डाउन के अपने 2 महीनों दुखद समय को व्यक्त की किस प्रकार रोजगार समाप्त होने के बाद आर्थिक तंगी में उन्होंने अपना गुजारा किया।

इसी के चलते सेक्टर 10 की मार्केट में मोची का काम करने वाले 72 वर्षीय शंकरदास से जब हमने बात की और पूछा कि 2 महीने बाद वापस से अपने रोजगार की ओर लौटने पर उन्हें कैसा लग रहा है और लॉक डाउन से पहले ओर अब की उनकी दैनिक कमाई में क्या फर्क पड़ा है।

शंकर दास ने भावुक होते हुए बताया कि जहां पहले वह अपना दैनिक गुजारा करने के लिए 300 से ₹400 कमा लेते थे वहीं अब 100 रुपए की कमाई भी नहीं हो पा रही है। बीते 2 महीने पहले जब लॉक डाउन की घोषणा हुई तो उस समय उनके पास केवल 5000 रुपए थे जिनके सहारे उन्होंने लॉक डाउन के 2 महीनों का गुजारा किया और रोजाना इस आशा में रहे कि जल्द ही सब कुछ सामान्य होगा।

लेकिन देखते ही देखते 2 महीने गुजर जाने के बाद अब उन्हें अपनी मोची का काम खोलने का अनुमति मिली लेकिन अब भी लोगो को बाहर निकलने की इतनी अनुमति न होने के कारण उनकी कमाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति अब भी दयनीय बनी हुई है।

वहीं जब आइसक्रीम की रेहड़ी लगाने वाले रमेश से हमने बात की जो छूट मिलने के बाद वापस से अपनी इस क्रीम को रेहड़ी लगा पा रहा है तो उसने बताया कि लॉक डाउन के दौरान उसके पास गुजारा करने का कोई चारा नहीं बचा था।

2 महीने से वह किराया भुगतान नहीं कर पाया है पलायन कर रहे लोगों के साथ हो रहे हादसों के कारण उसमें पलायन करने की हिम्मत नहीं आई और स्थिति के सामान्य होने का इंतजार कर रहा था और जब अब उसे वापस से आइसक्रीम की रेहड़ी लगाने की अनुमति मिली है तो अब मार्केट में लोग न होने के कारण उसकी ₹100 रुपए की भी बिक्री नहीं हो पा रही है।

इसी प्रकार और भी लोग हमें बाजार में देखने को मिले जिनका कहना था कि जहां एक तरफ लॉक डाउन में उन पर आर्थिक तंगी की मार पड़ी तो वहीं अब रोजगार वापस से शुरू हो जाने के बाद भी उन्हें इतनी आमदनी नहीं हो पा रही है कि वे अपना गुजारा कर पाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago