Categories: Faridabad

फर्जी कागजातों पर चल रही कंपनियों पर नकेल कसने की तैयारी, विभाग ने किया टीम का गठन

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर आयुक्तालय ने फर्जी कागजातों के सहारे चल रही कंपनियों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है। आयुक्तालय द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है जिसमें फर्जी कागजात वाली कंपनियों पर कार्यवाही की जा रही है।

दरअसल, औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में करीब एक लाख छोटी बड़ी फर्म केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर आयुक्तालय तथा जीएसटी में पंजीकृत है। एनआईटी नंबर 4 स्थित केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर आयुक्तालय ने पिछले साल 41 फर्जी कंपनियों का खुलासा किया था। इन कंपनियों द्वारा बिना सामान खरीद फरोख्त के ही फर्जी बिल बनाकर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा था। इनके दस्तावेजों के निरीक्षण में पाया गया कि इन्होंने बिना किसी खरीद-फरोख्त के केवल कागजी दस्तावेजों को तैयार कर करोड़ों का आईजीएसटी एकत्र किया है।

फर्जी कागजातों पर चल रही कंपनियों पर नकेल कसने की तैयारी, विभाग ने किया टीम का गठन

इन कंपनियों ने बिना किसी वास्तविक कारोबार किए फर्जीवाड़ा किया था। इसके अलावा इन निर्यातकों के जीएसटी पोर्टल पर घोषित व्यापार के पते भी फर्जी पाए गए। इनमें कुछ निर्यातक ऐसे भी शामिल है जिन्होंने अन्य व्यक्तियों के दस्तावेजों पर कंपनी खोली हुई है। कंपनी खोलने के साथ ही कुछ दिनों में इनका व्यापार करोड़ों रुपए तक पहुंच गया। आयुक्तालय की जांच में फर्जी पाए गए अकाउंट की फ्रीज कर दिया गया है।

इसके अलावा कुछ दिन पहले भी एक सिगरेट कारोबारी को करीब 2900 करोड़ के जीएसटी फर्जीवाड़े में पकड़ा गया है। हाल ही में नेहरू ग्रांउड स्थित एक सीए को साढ़े बारह करोड के सीजीएसटी घोटाले में जीएसटी टीम ने गिरफ्तार किया है। लगातार सामने आ रहे मामलों से विभाग काफी सख्त है। इसके बाद सीजीएसटी आयुक्तालय की ओर से जांच अभियान की शुरुआत की गई है। इतना ही नही ये कंपनियां सरकार से इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ ले रहे है।

इस जांच अभियान के लिए विभाग की ओर से आठ टीम जिले के अलग – अलग क्षेत्रों में उतारी गई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago