Categories: Politics

बजट में गुरुग्राम के लिए कर दी यह बड़ी घोषणा, हाथ मलता रह गया फरीदाबाद

“रामचंद्र कहे गए सिया से ऐसा दौर भी आएगा हंस चुगेगा दाना दुनका कौआ मोती खायेगा” इन पंक्तियों से आप सभी परिचित होंगे कुछ इस तरह ही आज का बजट फरीदाबाद के लिए साबित हुआ । शुक्रवार को हरियाणा मुख्यमंत्री ने बतौर वित्तीय मंत्री अपना दूसरा बजट पेश किया यह बजट भी पूरी तरह से पेपरलेस था।

इसका मुख्य कारण महामारी कही जा सकती है जिसके चलते भाजपा सरकार सभी कागजी कार्यो को पूरी तरह से पेपरलेस करने में जुटी हुई है इस लिए इस बार के केन्द्रीय बजट के बाद प्रदेश का बजट भी पेपरलेस पेश किया गया ।

बजट में गुरुग्राम के लिए कर दी यह बड़ी घोषणा, हाथ मलता रह गया फरीदाबाद

जैसे ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट की घोषणा करनी शुरू की पूरे राज्य की निगाहें टीवी स्क्रीन पर टिक गई । फरीदाबाद के लोग भी बड़ी आस के साथ इस घोषणा को सुन रहे थे कि शायद जिले की झोली में कुछ बजट के माध्यम से ही मिल जाये।

जैसा कि यह बात सभी को ज्ञात है कि फरीदाबाद शहर एक औद्योगिक नगरी है यानी कि विकास की ओर बढ़ता हुआ एक ऐसा शहर जो हरियाणा को आने वाले समय में सबसे अधिक रिवेन्यू देने वाले शहरों में शामिल होगा ।

मनोहर लाल खट्टर ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए विधानसभा में बजट पेश करते हुए बताया कि राज्य के 2 शहरों में फिल्म सिटी बनाई जाएगी, फिल्म सिटी का निर्माण चंडीगड़ के पास पिंजौर शहर और एनसीआर के गुरुग्राम में किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब हरियाणा में भी फ़िल्मसिटी बनाई जाएगी । इसके लिए एक फ़िल्मसिटी एन सी आर में बननी थी तो उसके लिए गुरुग्राम को चुना गया वही पिंजौर दूसरा शहर होगा जंहा एक और फ़िल्म सिटी बनाई जाएगी ।

बता दे की मनोहर सरकार ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 1.55 लाख करोड़ का बजट पेश किया ।

जैसे ही मुख्यमंत्री के दूसरे बजट में घोषणा हुई इस घोषणा ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया लेकिन गुरुग्राम में फ़िल्म सिटी में बनेगा यह बात फरीदाबाद के लोगों की उम्मीद पर पानी फेरती नजर आई । औद्योगिक नगरी होने के नाते फरीदाबाद एक अच्छा ऑप्शन हो सकता था फिल्म सिटी बनाने के लिए, लेकिन सरकार ने यह गुरुग्राम के हिस्से में कर दिया ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago